ये भी पढ़ें : आचार्य बालकृष्ण का दावा, अंग्रेजी दवाओं को चेक करने के लिए हुए थे अस्पताल में भर्ती
कई पत्नियां अपने पति से इसलिए नाराज़ होती है कि उनका पति उन्हें प्यार नहीं करता, उन्हें समय नहीं देता। इसी को देखते हुए पत्नियां नाराज़ हो जाती हैं, दुखी होकर कई तो तलाक़ तक माँग लेती हैं। लेकिन यूएई की एक महिला अपने पति से इसलिए नाराज़ है कि उसका पति उससे ज़्यादा प्यार करता है और अभी भी उसके साथ लड़ाई झगड़ा नहीं करता है। यूएई की महिला का कहना है कि उसका पति उसे कुछ ज्यादा ही प्यार करता है। लेकिन पत्नी को ये पसंद नहीं। पति के प्यार से ऊबकर पत्नी अपने पति से तलाक लेना चाहती है। बकवास न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़ , उतइन दोनों की शादी को अभी क़रीब एक साल ही हुआ है। एक साल में ही पत्नी अपने पति के प्यार से परेशान हो गई और परेशान होकर उसने फुजैरा की शरिया कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।
ये भी पढ़ें : लगातार गिरते शेयर मार्केट को उठाने के लिए हुआ बड़ा फैसला, 100 लोगों का दल जाएगा मुंबई
यूएई में रहने वाली महिला अपने पति के ज्यादा प्यार को बर्दाश्त नहीं कर पाई। महिला को कोई ऐसा पति चाहिए था जो उसके साथ लड़ाई झगड़ा करे और उस पर चिल्लाए ताकि वो उदास हो जाए और उदास होने के बाद वो उसको मनाए। लेकिन, यहाँ पर इस महिला को ऐसा पति नहीं मिला। जिसकी वजह से वो ख़ुश होकर भी खुश नहीं है। महिला का कहना है कि उसका पति उससे बेहद प्यार करता है , उसकी हर ज़रूरत का ख्याल रखता है वो उसे कभी भी तंग नहीं करता। कभी भी उस पर गुस्सा नहीं करता है और ना ही वो कभी उसे डांटता है। इस पर महिला ने कहा है कि वह ख़ुश होकर भी ख़ुश नहीं रह पा रही है।
ये भी पढ़ें : वाइवा देने की कला से प्रभावित हो कर कॉलेज ने छात्र को बेस्ट एक्टिंग अवॉर्ड दिया
ये भी पढ़ें : CBI से नाराज़ हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्राइम टाइम में चिदंबरम के छाए रहने से नाराज़
अपने पति के प्यार को बर्दाश्त न करने वाली महिला ने कोर्ट को बताया, मैं इतने ज्यादा प्यार और स्नेह से परेशान हो गई हूं। महिला के आगे कहना था कि यहां तक कि घर की सफाई में वह मेरी मदद भी करता है। वह कभी-कभी मेरे लिए खाना भी बनाता है। एक साल की शादी में हमारा एक भी बार झगड़ा नहीं हुआ। अभी देखना होगा कि क्या कोर्ट इन दोनों को तलाक़ दे देगा या पति के प्यार को समझते हुए महिला को उसके फ़ैसले को बदलना होगा। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नज़र, आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही की वजह सामने आई, मेंढक-मेंढकी के प्रेम विवाह हैं बाढ़ की असली वजह
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें