![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
पिछले कई दिनों से भारत- पाकिस्तान के बीच रिश्तों की तनातनी चल रही है जिसको देखते हुए दोनों देशों के रिश्ते सामान्य नहीं रह गई हैं। हाल ही में भारत सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर में उठाए गए क़दम के बाद से पाकिस्तान-भारत से नाराज़ चल रहा है। यही वजह थी कि पाकिस्तान ने अपने लगभग तमाम रास्ते भारत के साथ तोड़ने की बात की है। पाकिस्तान के इस कदम के बाद भारत में मिलने वाली सब्ज़ियां और कई अन्य महत्वपूर्ण चीज़ें पाकिस्तान में नहीं जा पा रही है जिसकी वजह से पाकिस्तान की महँगाई लगातार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में टमाटर लगभग तीन सौ रुपये किलो से ज़्यादा हो गया है। इसी को देखते हुए पाकिस्तान की जनता का हाल बेहाल है। टमाटर के अलावा पाकिस्तान में दूसरी सब्ज़ियों के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खाने पीने पीने की चीज़ों के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में 370 हटने के बाद सबसे पहला बिजनेस निवेश हुआ, अग्रवाल स्वीट कॉर्नर श्रीनगर में अपनी दुकान खोलेगी
अब सूत्रों से ख़बर मिल रही है कि वो भारत ने पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए सीमा पर फ़्री में टमाटर बाँटने का फ़ैसला किया है। इसके बाद से एक तरफ़ पाकिस्तान की सरकार डरी हुई है तो वहीं सीमा पर रहने वाले पाकिस्तानी लोग ख़ुश हैं। इस बात की दुआ कर रहे हैं कि जब भी भारतीय लोग फ़्री में टमाटर बाँटी उन्हें टमाटर सबसे पहले मिले। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक़, पाकिस्तान के एक अख़बार के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान के कई लोग अभी से भारतीय सीमा के पास बैठने लग गए हैं। कई लोगों ने लाइन लगानी शुरू कर दी है कि जब भी भारत की ओर से टमाटर फ़्री में बाँटे जाएंगे वो सबसे पहले टमाटर लेंगे। अफ़्रीकी टमाटर लेने के लिए पाकिस्तान की जनता में आपस में कुछ लड़ाइयां भी हुई जिसमें कुछ लोगों को हल्की फुल्की चोटें भी आयी हैं। वहीं दूसरी ओर इस बात से पाकिस्तान का प्रशासन चिंतित है तो वहीं सेना में काम करने वाले कई लोग भी फ़्री में टमाटर लेना चाहते हैं। अब इमरान ख़ान सरकार को समझ में नहीं आ रहा कि इन लोगों को किस तरीक़े से क़ाबू किया जाए इन लोगों।
ये भी पढ़ें : धोनी ने खुद को किया अच्छा फ़िनिशर साबित, 15 दिन में ही कर दिया कश्मीर समस्या का समाधान
पाकिस्तान के लोगों ने जैसे ही फ़्री में टमाटर की बात सुनी है पाकिस्तान में हड़कंप का माहौल मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़,लाहौर के रहने वाले कई लोग चाहते हैं कि भारतीय लोग लाहौर में भी आकर फ़्री में टमाटर दें। उनका कहना है कि भारत ग़लत कर रहा है कि कुछ लोगों को ही फ़्री में टमाटर दे रहा है। अभी देखना होगा कि क्या पाकिस्तान के लोगों की ये पुकार भारत सुन पाता है या नहीं। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नज़र आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : डिस्कवरी में मोदी के जाने का मुँहतोड़ जवाब देंगे राहुल गांधी, जल्द ही दिखेंगे छोटा भीम में
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें