सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रानू मंडल की गायिकी को देखकर बॉलीवुड सिंगर ने किया रेलवे स्टेशन पर गाने का फैसला

ranu mandal

ये भी पढ़ें : मोदी का प्लेन गिराने के लिए पत्थर ले कर खड़े हो गए पाकिस्तान के सैनिक

रानू मंडल। एक ऐसा नाम जो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्ख़ियाँ बंटोर रहा है। जो रानू कल तक पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर जीवन यापन करती थी वो आज सुपरस्टार बन गई हैं। उनके एक वीडियो के चलते उन्हें पूरे देश में दमदार पहचान दिला दी। बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार रानू मंडल को अपने स्टूडियो बुलाया और गाना गाने का मौक़ा दिया हिमेश रेशमिया ने उन्हें एक फ़िल्म में गाना गाने के लिए भी कहा ये इतना बड़ा मौक़ा था जिसके लिए हज़ारों लोग संगीत सीखते हैं लेकिन कम ही लोगों को ऐसा मौक़ा मिल पाता है। पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर पहले रानू अकेली गाना गाती लेकिन अब वहाँ लाइन से कई लडके लड़कियाँ गिटार के साथ बैठे हैं। हर कोई रानू की तरह गाना गा रहा है। या यूँ कहें की कोशिश कर रहा है। कई कलाकारों को लगता है कि यहाँ गाना गाने से बॉलीवुड में आसानी से काम मिल सकता है।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए भारत सीमा पर मुफ्त बांटेगा टमाटर

ranu mandal with himesh reshamiya

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने कहा इंडिया से कट्टी, कभी अब्बा नहीं करेंगे

नए बॉलीवुड के कलाकारों का मानना है कि ये रेलवे स्टेशन उनके लिए भी लकी साबित हो सकता है। क्योंकि, इस रेलवे स्टेशन का इतिहास बदल चुका है इसी को देखते हुए उन्होंने फ़ैसला किया है कि वो यहाँ पर रोज़ाना आएंगे और गाना गया करेंगे तो वही एक दूसरे कलाकार का कहना था कि वो गाना गाने के साथ साथ लोगों से पैसा भी लेगा और लोगों से अपील करेगा कि जो उनका गाना सुने और उसके बदले उसे पैसे भी देने होंगे। इसमें एक कलाकार का कहना था कि ऐसा करने से हो सकता है कि उनकी भी क़िस्मत चमक जाए। हाथ में गिटार लिए इस कलाकार का कहना था कि क़िस्मत बदलते देर नहीं लगती हैं जैसे रानू की क़िस्मत बदली अगर उनकी भी क़िस्मत बदलती है तो वे तमाम दूसरे कलाकारों के लिए यहाँ पर भंडारा करेंगे।

ये भी पढ़ें : धोनी ने खुद को किया अच्छा फ़िनिशर साबित, 15 दिन में ही कर दिया कश्मीर समस्या का समाधान

अभी देखना होगा कि क्या किसी कलाकार की क़िस्मत बदल पाती है या नहीं और अगर यहाँ पर गाना गाने वाले कलाकारों की क़िस्मत बदलती है तो क्या कोई कलाकार दोबारा यहाँ पर आएगा है और आने के बाद यहाँ पर भंडारा करेगा। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी हमारी नजर, आप बनें रहे बकवास न्यूज के साथ।

ये भी पढ़ें : ढीन्चैक पूजा से पाकिस्तान में मची खलबली, ISI का आरोप ढीन्चैक पूजा को सीमा पर तैनात करने की तैयारी में हिंदुस्तान

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews  

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...