ये भी पढ़ें : पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए भारत सीमा पर मुफ्त बांटेगा टमाटर
देश भर में मॉनसून का सीजन चल रहा है। मॉनसून के सीज़न में हर कोई बारिश की उम्मीद करता है। राजधानी दिल्ली में इस बार पिछले कई सालों के मुक़ाबले काफ़ी कम बारिश हुई है, जिसकी वजह से तापमान लगातार बढ़ता रहा है। जिसकी वजह से आम लोगों को ख़ासी दिक्कतें हुई हैं। लोग बारिश का इंतज़ार किस क़दर कर रहे थे इस बात का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि राजधानी दिल्ली के मोतीबाग में रहने वाले एक युवक ने अपनी कार को धुलवाने के लिए करीब एक साल तक बारिश का इंतजार किया। लेकिन, बारिश नहीं हुई। बारिश के नाम पर सिर्फ बूँदाबाँदी ही हुई। लेकिन ये बूंदाबांदी कार को साफ करने के लिए काफ़ी नहीं थी। कार को साफ़ करने के लिए युवक बारिश की उम्मीद कर रहा था लेकिन बूंदाबांदी ही हुई। सड़कों पर पानी की बूँदे दिखने लगी तो वही कार गीली हो गई लेकिन कार की सफ़ाई नहीं हुई। युवक कई दिनों से बारिश की उम्मीद कर रहा था, बारिश की उम्मीद में युवक अपनी कार को नहीं धो सका। बताया जा रहा है कि युवक काफी निराश हुआ। आख़िरकार उसने कार को धुलवाने का फैसला किया। लेकिन जैसे ही कार की धुलाई कराई बारिश हो गई और फिर से कार गंदी हो गई।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने कहा इंडिया से कट्टी, कभी अब्बा नहीं करेंगे
बकवास न्यूज से बात करते हुए युवक ने बताया कि वो पैसा बचाना चाहता है इसीलिए वो हर साल अपनी कार को धोने के लिए बारिश का इंतज़ार करता है लेकिन इस साल पिछले कई सालों के मुक़ाबले बारिश बेहद कम मात्रा में हुई है। यही वजह है कि उसकी कार ज्यादा गंदी दिख रही है। युवक ने हमें बताया कि पिछले 5 सालों में इस बार बारिश सबसे कम हुई है। बारिश में कार धोने के पीछे युवक ने कारण भी बताए। युवक का कहना था कि बारिश के पानी में कार को साफ़ करने से कार की सेहत अच्छी रहती है। युवक के मुताबिक़, कार कार का रंग नहीं उड़ता है। साथ ही इंजन पर भी इसका काफ़ी असर पड़ता है। युवक ने बताया कि वो कैमिकल के पानी से अपनी कार को नहीं धोता है पिछले कई सालों से उसने कार को धोने के लिए बारिश के पानी का इस्तेमाल किया है। इसकी वजह से उसकी कार अच्छे तरीक़े से चलती है यही वजह है कि वे हर साल सिर्फ़ बारिश का ही इंतज़ार करता है। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में 370 हटने के बाद सबसे पहला बिजनेस निवेश हुआ, अग्रवाल स्वीट कॉर्नर श्रीनगर में अपनी दुकान खोलेगी
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें