ये भी पढ़ें : कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही की वजह सामने आई, मेंढक-मेंढकी के प्रेम विवाह हैं बाढ़ की असली वजह
बकवास न्यूज़ को मिली बकवास एक्सक्लूसिव के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई से नाराज़ हैं... प्रधानमंत्री की नाराज़गी की वजह बताई जा रही है सीबीआई की नाकामी, जिसकी वजह से सभी न्यूज़ चैनलों के प्राइम टाइम पर प्रधानमंत्री की जगह कांग्रेस नेता चिदंबरम छाए रहे... सूत्रों का मानना है कि मोदी ने दिन में ज़ांबिया के राष्ट्रपति से अहम मुलाकात की थी... जिसमें उन्होंने बताया था कि ज़ांबिया से उनका पुराना नाता है... लेकिन पूरे प्राइम टाइम और हेडलाइन में मोदी की खबर चली ही नहीं... इसकी जगह चिदंबरम ने करीब 8 बजे आ कर पूरे प्राइम टाइम को हथिया लिया... सीबीआई की टीम चिदंबरम को गिरफ्तार करने में नाकाम रही... जिस वजह से पूर्व वित्त मंत्री कांग्रेस दफ्तर में सरेआम प्रेस कांफ्रेंस कर प्राइम टाइम लूट ले गए...
ये भी पढ़ें : पूरे साल गाड़ी धुलवाने के लिए बारिश के मौसम का इंतज़ार करता है ये युवक
बीजेपी के बकवास नेताओं के मुताबिक प्रधानमंत्री को सीबीआई के बकवास अधिकारियों ने बताया था कि वो चिदंबरम को शाम 6 बजे से पहले गिरफ्तार कर लेंगे... लेकिन चिदंबरम किसी के हाथ नहीं आए... कुछ सूत्रों का ये भी कहना है कि कांग्रेस दफ्तर में जब चिद्दू पहुंचे तो उनकी कार में चालबाज़ फिल्म का किसी के हाथ ना आएगा ये लड़का गाना भी चल रहा था... इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस हुई... उसके बाद चिदंबरम के घर पर नौटंकी... और इस सब की वजह से मोदी बड़े अरसे बात प्राइम टाइम से ऐसे गायब हुए जैसे खुद चिदंबरम सीबीआई और ईडी की नज़र से गायब हो गए थे... कुछ सूत्रों का कहना है कि इस वजह से अधिकारियों को मुर्गा भी बनाया गया... कुछ अपुष्ट बकवास सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों से 100 बार ये भी लिखवाया गया कि अब वो किसी और नेता को प्राइम टाइम नहीं लूटने देंगे...
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए भारत सीमा पर मुफ्त बांटेगा टमाटर
कुछ बेहद फालतू मीडिया ऐनेलिस्ट ने बताया कि 21 तारीख को प्राइम टाइम में बेरोज़गार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी प्रधानमंत्री मोदी से ज़्यादा स्क्रीन टाइम मिला... इससे और भी मामला बिगड़ गया... कुछ नेताओं का ये कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी मुश्किल से ज़ांबिया से अपना रिश्ता निकाला था... लेकिन उसे भी तरजीह नहीं दी गई... और चिदंबरम खबरों में छाए रहे...
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने कहा इंडिया से कट्टी, कभी अब्बा नहीं करेंगे
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें