ये भी पढ़ें : डिस्कवरी में मोदी के जाने का मुँहतोड़ जवाब देंगे राहुल गांधी, जल्द ही दिखेंगे छोटा भीम में
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के बेस्ट फिनिसर्स में गिना जाता है। मैच को जीत के ख़त्म करने की क़ाबिलीयत उन्हें एक अलग ही खिलाड़ी बनाती है। महेंद्र सिंह धोनी के नाम सबसे ज़्यादा बार छक्के लगाकर मैच को ख़त्म करने का रिकॉर्ड नाम है। जब भी टीम इंडिया मुश्किल में होती थी हर किसी का ध्यान महेंद्र सिंह धोनी की तरफ़ जाता था कि वो इस समस्या का समाधान कर दें। इसके बाद धोनी शांति के साथ बल्लेबाज़ी करते हैं और टीम इंडिया को जिताते थे। हाल ही के दिनों में महेंद्र सिंह धोनी पिछले पंद्रह दिनों से जम्मू कश्मीर में है। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेटर होने के साथ साथ सेना में एक अफ़सर भी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी कश्मीर पहुँचे उन्हें कश्मीर की समस्या के बारे में अवगत कराया गया। जिसके बाद से धोनी ने इस समस्या का समाधान निकालना शुरू कर दिया। धोनी ने इस समस्या का कुछ इस तरीक़े से समाधान निकाला कि सोमवार को ग्यारह बजे से पहले ही इस समस्या का हल निकल गया और गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 को ख़त्म करने का फ़ैसला किया।
ये भी पढ़ें : बारिश से परेशान मुंबईकरों को BMC ने दिया बड़ा झटका, जिन इलाकों में पानी नहीं भरा उन्हें नोटिस जारी करेगा
ये भी पढ़ें : ढीन्चैक पूजा से पाकिस्तान में मची खलबली, ISI का आरोप ढीन्चैक पूजा को सीमा पर तैनात करने की तैयारी में हिंदुस्तान
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, सरकार के इस फ़ैसले के पीछे महेंद्र सिंह धोनी की एक बड़ी भूमिका रही है बताया जा रहा है कि वो महेंद्र सिंह धोनी ही थी जिसने सरकार को इस समस्या के ग्राउंड ज़ीरो, कि हाल के बारे में अवगत कराया और सेना प्रमुख को वहाँ पर ज़्यादा सैनिकों को भेजने की बात कही, जिसके बाद सेना प्रमुख ने सरकार के साथ इसकी चर्चा की और सरकार ने उनकी बात को मानते हुए कश्मीर में ज़्यादा सैनिक भेज दिए गए। हमेशा से अपने काम पर मेहनत करने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस बार भी उन्होंने अपना काम किया। अपना क्रेडिट लेने के बारे में नहीं सोचा। इस पूरी ख़बर के बारे में महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ भी नहीं बोला है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे उनकी बड़ी भूमिका भले ही रह रही हूँ लेकिन वो कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : 2022 में पाकिस्तान भी भेजेगा चांद पर इंसान, पत्रकार चांद नवाब ले रहे हैं चांद पर जाने की ट्रेनिंग
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें