ये भी पढ़ें : लगातार नीचे गिर रहे शेयर बाज़ार को उठाने के लिए बड़ा कदम, स्टॉक एक्सचेंज में लगाई जाएंगी लिफ्ट
शेयर बाज़ार में उतार चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। इसी बीच पिछले कुछ दिनों में शेयर बाज़ार में काफ़ी गिरावट दर्ज की गई है। काफ़ी कोशिशों के बावजूद भी शेयर बाज़ार में तेज़ी दर्ज नहीं की जा रही। शेयर बाज़ार गिरने की वजह से मार्केट में पैसा लगाने वाले लोग परेशान हैं इसी को देखते हुए अब कुछ लोगों ने शेयर बाजार मार्केट को उठाने के लिए एक अलग ही रणनीति बनायी है। बताया जा रहा है कि शेयर मार्केट में उठाने के लिए सो देश भक्तों का एक दल मुंबई के लिए रवाना होगा। बताया जा रहा है कि ये दल शेयर मार्केट में तमाम दिक्कतों को सुधार देगा। इस दल की अध्यक्षता करने वाले एक शख़्स का दावा है कि पहले वो शेयर मार्केट में ही काम करता था और उसे शेयर मार्केट के तमाम नियमों के बारे में पता है। इसी को देखते हुए मुझे पूरी उम्मीद है कि वो अपने सारे एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करेगा, जिसके बल पर शेयर मार्केट दोबारा से तेज गति से ऊपर बढ़ेगा और शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सेंसेक्स और निफ़्टी में गिरावट की वजह से शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले लोग परेशान थे। इसी परेशानी को देखते हुए लोग उम्मीद जता रहे थे कि सरकार इस मामले पर कुछ क़दम उठाएगी और उन्हें कुछ राहत देगी।
ये भी पढ़ें : वाइवा देने की कला से प्रभावित हो कर कॉलेज ने छात्र को बेस्ट एक्टिंग अवॉर्ड दिया
बकवास न्यूज़ से ख़ास बातचीत करते हुए इन लोगों ने बताया कि पूरी दुनिया में शेयर मार्केट का बिज़नेस कम हो रहा है। शेयर मार्केट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है इसी को देखते हुए अब उन्होंने तय किया है कि भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के शेयर मार्केट में अपना ध्यान देंगे ताकि शेयर मार्केट की हालत सुधारी जा सके। अभी देखना होगा कि राष्ट्रवादी लोगों का ये दल शेयर मार्केट को सुधारने में किस तरीक़े से सक्षम हो पाता है। अगर ऐसा हुआ तो ये एक बड़ी क्रांति होगी और ये एक बड़ा क्रांतिकारी क़दम होगा। इस पूरे मामले पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नज़र आप बनी रहे हमारे साथ है।
ये भी पढ़ें : CBI से नाराज़ हुए प्रधानमंत्री मोदी, प्राइम टाइम में चिदंबरम के छाए रहने से नाराज़
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें