सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जम्मू-कश्मीर में 370 हटने के बाद सबसे पहला बिजनेस निवेश हुआ, अग्रवाल स्वीट कॉर्नर श्रीनगर में अपनी दुकान खोलेगी

agarwal sweet corner in jammu kashmir

ये भी पढ़ें : धोनी ने खुद को किया अच्छा फ़िनिशर साबित, 15 दिन में ही कर दिया कश्मीर समस्या का समाधान

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अनुच्‍छेद 370 हटाने की सिफारिश की।  अमित शाह के इस फ़ैसले के बाद देश का कोई भी नागरिक जम्मू एंड कश्मीर में जाकर रह सकता है। वहाँ जाकर मकान ख़रीद सकता है , वहाँ किसी भी तरीक़े का बिज़नेस शुरू कर सकता है। इससे पहले इस तरीक़े की सुविधाएँ जम्मू कश्मीर में नहीं मिलती थी। कहने का मतलब ये है कि देश के नागरिकों को जो अधिकार मिलते हैं अब वही सभी अधिकार जम्मू कश्मीर में रहने वाले लोगों को भी मिला करेंगे।  जैसे ही देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ये फ़ैसला लिया कि अब कोई भी बिज़नेस कर सकता है अपनी दुकान खोल सकता है घर ले सकता है। इसके बाद से कई बिज़नेसमैन्स ने जम्मू कश्मीर की तरफ़ देखना शुरू कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, सबसे पहले अग्रवाल स्वीट्स के मालिक ने जम्मू कश्मीर में संपर्क किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, अग्रवाल स्वीट्स के मालिक चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर में अग्रवाल स्वीट्स की कई शॉप खोली जाएंगी।ताकि उनका बिज़नेस और भी बढ़ सके।

ये भी पढ़ें : डिस्कवरी में मोदी के जाने का मुँहतोड़ जवाब देंगे राहुल गांधी, जल्द ही दिखेंगे छोटा भीम में

बताया जा रहा है कि अग्रवाल स्वीट्स के मालिक पिछले कई सालों से जम्मू एंड कश्मीर में अपनी दुकानें खोलना चाहते थे लेकिन क़ानून की अड़चनों की वजह से वो ऐसा नहीं कर पा रहे थे। अग्रवाल स्वीट्स के मालिक का कहना है कि कश्मीर में दुकानें खोलने का दूसरा मक़सद ये भी है कि ये बताना चाहते हैं कि इतने सालों तक वहां के लोग अग्रवाल स्वीट्स की मिठाई नहीं खाई। क्योंकि उन्हें यहाँ आने का मौक़ा नहीं मिला था अब जैसे ही कश्मीर के लोग अग्रवाल स्वीट्स कीमिठाइयां खाएंगे उन्हें यहाँ के स्वाद के बारे में पता चलेगा। जिससे वे बेहद ख़ुश हो जाएंगे। हालाँकि अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि ये अग्रवाल स्वीट्स की कितनी शॉप्स जम्मू एंड कश्मीर में खोली जाएंगी। लेकिन ये तय है कि अग्रवाल स्वीट्स के मालिक ने जम्मू कश्मीर की तरफ़ ध्यान लगाना शुरू कर दिया है। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेंगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहें हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : बारिश से परेशान मुंबईकरों को BMC ने दिया बड़ा झटका, जिन इलाकों में पानी नहीं भरा उन्हें नोटिस जारी करेगा
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews  


टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...