ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में 370 हटने के बाद सबसे पहला बिजनेस निवेश हुआ, अग्रवाल स्वीट कॉर्नर श्रीनगर में अपनी दुकान खोलेगी
बचपन में जब हम अपने दोस्तों से नाराज़ होते थे तो उन्हें कट्टी कह देते थे। कट्टी कहने के साथ साथ एक बात कही जाती थी ख़त्म हुई अपनी दोस्ती।अपना रस्ता अलग। बचपन की दोस्ती कुछ समय के लिए ख़त्म हो जाती थी। लेकिन कुछ समय के बाद गिले शिकवे दूर होने के बाद दोबारा से बातचीत शुरू होती थी और दोबारा से बात कर लेते थे। मतलब दोबारा से दोस्ती कर लेते थे। लेकिन फ़िलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच ऐसा कुछ नज़र नहीं रहा है। एक एक ज़िद्दी बच्चे की तरह है पाकिस्तान नाराज़ हो गया है। पाकिस्तान बचकाने बच्चे की तरह से लगातार हरकतें करता जा रहा है। अब पाकिस्तान ने भारत से सीरियस वाली पट्टी कर ली है। उन्हें अपने नागरिकों की कोई चिंता नहीं है। महँगाई की चिंता नहीं है। पाकिस्तान में रोज़मर्रा की चीज़ों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खाने से लेकर पीने की चीज़ों पर पाकिस्तान कोई लगाम नहीं लगा पा रहा है।
ये भी पढ़ें : धोनी ने खुद को किया अच्छा फ़िनिशर साबित, 15 दिन में ही कर दिया कश्मीर समस्या का समाधान
महँगाई सातवें आसमान पर है। टमाटर तीन सौ रुपये किलो को पार कर गए हैं। लेकिन पाकिस्तान की ज़िद है कि अब भारत से कोई संबंध नहीं रखना है। जो चीज़ पाकिस्तान की कमी थी नहीं है जिस चीज़ पर ग़ुस्सा दावा करता रहा भारत में उसका अपना सौ प्रतिशत अधिकार दिखाते हुए क़दम उठा लिया जिससे पाकिस्तान नाराज़ हो गया। नाराज़गी क्या है की आज तक किसी को समझ में नहीं आयी लेकिन पाकिस्तान नाराज़ हो गया है। कश्मीर पहले भी पाकिस्तान का नहीं था। लेकिन पाकिस्तान को इस बात का बुरा लग रहा है है कि भारत में अपना क़ानून आप कश्मीर में भी लागू कर दिया है मतलब जो क़ानून देश के एक हिस्से में लागू होता था वो दूसरे हिस्से में भी लागू होगा। मतलब जो क़ानून दिल्ली में लागू होगा वही क़ानून जम्मू कश्मीर में भी लागू होगा। जो अधिकार देश के दूसरे राज्य के लोगों को मिलते हैं वही अधिकार आज जम्मू कश्मीर के लोगों को भी मिला करेंगे।
ये भी पढ़ें : डिस्कवरी में मोदी के जाने का मुँहतोड़ जवाब देंगे राहुल गांधी, जल्द ही दिखेंगे छोटा भीम में
वोट बैंक की राजनीति में पाकिस्तान के नेता किस क़दर आ चुके हैं आप इस बात का अंदाज़ा इसी से लगा सकते हैं कि पाकिस्तान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। व्यापार की हालत लगातार गिरती जा रही है। सब्ज़ियों के दाम तबाह हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसका हाल बुरा है। लेकिन पाकिस्तान ने कट्टी कर ली है। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : बारिश से परेशान मुंबईकरों को BMC ने दिया बड़ा झटका, जिन इलाकों में पानी नहीं भरा उन्हें नोटिस जारी करेगा
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें