सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डिस्कवरी में मोदी के जाने का मुँहतोड़ जवाब देंगे राहुल गांधी, जल्द ही दिखेंगे छोटा भीम में

Narendra Modi is surprise guest on Bear Grylls' Man vs Wild

ये भी पढ़ें : मोदी सरकार 2 का पहला सबसे बड़ा फैसला, राहुल गांधी के नाम पर शुरू की जाएंगी परियोजनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय टेलीविजन शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में नजर आने वाले हैं। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब राजनीतिक करने वाले लोग इस तरीक़े के शो में जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो इस तरीक़े से शो में नज़र आएंगे। जब PM मोदी शो में नज़र आए तो उसके बाद से कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई है। सूत्रों के मुताबिक़, कांग्रेस भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुँह तोड़ जवाब देने की तैयारी में है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, जल्द ही राहुल गांधी भी छोटा भीम नाम के शो में नज़र आ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने फ़िलहाल ख़ुद को सुर्ख़ियों में बनाए रखने की सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि वो हाल ही में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे चुके हैं। लेकिन जब तक कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष नहीं चुना जाएगा वो इस पद पर बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी को धन्यवाद देने नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके घर जाएंगे

इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के कुछ जानकारों की सलाह दी कि वो PM मोदी को टक्कर देने के लिए किसी TV शो में नज़र आएं। गुप्त सूत्रों से पता चला है कि राहुल गांधी ने ख़ुद को छोटा भीम नगर के सीरियस ले जाने की बात कही है। अपने आप को राजनीति से दूर करने की बात कह चुके राहुल गांधी ने जब कहा कि वो छोटा भीम में जाने को तैयार हैं तो इससे कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने ख़ुशी जतायी अपने आप को राजनीति से दूर करने की बात कह चुके राहुल गांधी में जब कहा कि वो छोटा भीम में जाने को तैयार है तो इससे कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने ख़ुशी जतायी।  बता दें, छोटा भीम शो बच्चों में ख़ासा पॉपुलर है बच्चे इसको काफ़ी पसंद करते हैं जिसकी वजह से शो की TRP काफ़ी ज़्यादा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की योजना है कि पहले बच्चों पर फ़ोकस किया जाए ताकि जब वो बड़े हुए तो राहुल गांधी को पसंद करने लगे हैं और फिर कांग्रेस पार्टी को वोट दें। इससे कांग्रेस पार्टी आसानी से सत्ता में बनी रह सकती है।

वीडियो देखें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

This Hilarious Rahul Gandhi-Chhota Bheem

ये भी पढ़ें : चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क

हालाँकि अब ये तय नहीं हो पाया है कि राहुल गांधी को कब समय मिलेगा और कब वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना में छोटे भीम नामक शो में जाएंगे। भले ही राहुल गांधी का कार्यक्रम अभी तय नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम एक बनते हैं मोदी 12 अगस्त को रात 9 बजे प्रसारित होने वाले शो में नजर आएंगे। शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स हैं। हालाँकि अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि राहुल गांधी की देशों में जाते हैं तो उनके लिए कौन होस्ट करेगा। इस पूरी ख़बर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नज़र आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी को हराने के लिए राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, अकेले बनाएंगे कांग्रेस का महागठबंधन

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews  

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...