ये भी पढ़ें : पाकिस्तान को चिढ़ाने के लिए भारत सीमा पर मुफ्त बांटेगा टमाटर
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं। दोनों देशों के बीच हाल ही के कुछ महीनों में काफ़ी तल्ख़ी बढ़ गई है। नौबत यहाँ तक आ गई है कि दोनों देशों ने एक दूसरे पर कई तरीक़े का प्रतिबंध लगा दिया, जिसकी वजह से पाकिस्तान को ज़्यादा नुक़सान उठाना पड़ा। पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेश को भी भी बंद कर दिया था इसका मतलब ये होता है कि कोई विमान पाकिस्तान के आसमान में उड़ान नहीं भर सकता है। लेकिन पाकिस्तान की सेना अब योजना बना रही है की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान को पत्थर मानकर गिराया जाए। इसके लिए पाकिस्तानी सेना अपने सैनिको को ख़ासतौर पर ट्रेनिंग भी दे रही है। बताया जा रहा है कि पिछले तक़रीबन एक महीने से पाकिस्तान अपने सैनिकों को सिखा रहा है जिसके तहत पाकिस्तान के सैनिक भी लगातार पत्थर मार रहे हैं। पाकिस्तान के एक अधिकारी के मुताबिक़, वो गुब्बारा उड़ा देते हैं और पाकिस्तान के सैनिक उस पर पत्थर मारते हैं। और इस तरह से वो अपने सैनिकों से ट्रेनिंग दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने कहा इंडिया से कट्टी, कभी अब्बा नहीं करेंगे
पाकिस्तान के अधिकारी का कहना है कि अभी उनके सैनिक पूरी तरीक़े से तैयार नहीं है लेकिन लगातार प्रैक्टिस करने से वो जल्द ही तैयार हो जाएंगे। पाकिस्तान सेना के अफ़सर के मुताबिक़ पाकिस्तान सेना के सैनिक रोज़ाना 10-15 घंटे पत्थर मारने की प्रैक्टिस करते हैं। आप सोच रहे होंगे कि जब भी कोई दुश्मन देश किसी का विमान गिराता है तो उसके लिए मिसाइलों का इस्तेमाल करते हैं, बम बारूद का इस्तेमाल करता है लेकिन आख़िर पाकिस्तान अपने सैनिकों को पत्थरों की ट्रेनिंग क्यों दे रहा है। वहाँ की सेना ये सब क्यों सिखा रही है। इसके पीछे की वजह है! पाकिस्तान पूरी तरीक़े से कंगाल हो गया है। आर्थिक हालात लगातार गिरती जा रही है देश की लेंगे महँगाई का समर्थन कर रहा है।
ये भी पढ़ें : धोनी ने खुद को किया अच्छा फ़िनिशर साबित, 15 दिन में ही कर दिया कश्मीर समस्या का समाधान
पाकिस्तान के पास इतने पैसे नहीं बचे हैं कि वो मिसाइल का इस्तेमाल कर सके। और मिशाइल का इस्तेमाल करके किसी पर हमला कर सके। पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि मिसाइल ख़रीदने के लिए लाखों रुपया लगते हैं लेकिन इनके पास इतने पैसे नहीं है यही वजह है कि वो फ़्री में मिलने वाले पत्थरों का इस्तेमाल करते हैं जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर भी नहीं पडता है और उनका काम भी हो जाता है। पिछले एक महीने में पाकिस्तान के सैनिकों ने तक़रीबन लगभग लगभग एक आधी पहाड़ी को उधेड़कर पत्थर निकाल लिए और लगातार अभ्यास का इस्तेमाल किया जाता है। पत्थरों की इस प्रैक्टिस की वजह से कई पाकिस्तान के सैनिक घायल भी हुए हैं। अभी देखना होगा कि पाकिस्तान की तकनीक कितनी कारगर होगा दी है इस पूरी ख़बर के लिए आप जुड़े रहें बकवास न्यूज के साथ।
ये भी पढ़ें : ढीन्चैक पूजा से पाकिस्तान में मची खलबली, ISI का आरोप ढीन्चैक पूजा को सीमा पर तैनात करने की तैयारी में हिंदुस्तान
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें