सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लड़की देखने पहुंचा ट्रिवागो का मॉडल पूछा क्या आपने कभी होटल रूम बुक किया है, जमकर हुई पिटाई

model of trivago abhinav kumar
अभिनव कुमार ट्रिवागो के कर्मचारी भी हैं और ब्रैंड के मॉडल भी 
दिल्ली में रहने वाले ट्रिवागो के मॉडल की उस वक्त जम कर पिटाई हुई जब वो रिश्ते के लिए लड़की देखने पहुंचा और उसने आदतन लड़की से पूछ लिया... क्या आपने कभी होटल रूम बुक किया है... लड़की इस सवाल पर भड़क गई... औऱ उसने अपने पिता औऱ भाइयों को इस बदतमीज़ी की शिकायत की... जिसके बाद युवक की जम कर पिटाई हुई... असल में 21 साल का अभिवन टीवी में ट्रिवागो के विज्ञापन में सबसे पूछता है कि क्या आपने होटल रूम बुक किया है... इस लाइन की वजह से वो काफी मशहूर भी हो गया है... उसके बाद अभिनव के सभी दोस्त उससे बार बार ये लाइन बोलने को कहते हैं... लेकिन जब उसने लड़की देखने के दौरान भी यही सवाल पूछ लिया तो लड़की को लगा कि अभिनव उससे अभद्र सवाल कर रहा है

model of trivago abhinav kumar
अभिनव कुमार ट्रिवागो के इंडिया हेड हैं
लड़की का कहना है कि अभिनव ने उससे होटल रूम के बारे में पूछ कर चरित्र पर सवाल उठाया है... क्यों ऐसे कोई होटल रूम बुक करने के बारे में नहीं पूछता... वहीं अभिनव का कहना है कि वो तो बस लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा था... पहले लड़की को लगा कि अभिनव मज़ाक कर रहा है... जब उसने यही सवाल किया तो अभिनव ने कहा हां... बस इसी के बाद दोनों में तनातनी हो गई... हालांकि फिलहाल युवक पर कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है लेकिन वो अब तक ये नहीं समझ पा रहा है कि जिस डायलॉग पर उसे तालियां मिलती हैं इस बार पिटाई कैसे मिल गई...

model of trivago abhinav kumar
फिलहाल अभिनव कुमार जर्मनी में रहते हैं
ट्रिवागो बॉय के नाम से मशहूर अभिनव ने बताया वो जहां भी जाता है लोग उससे पूछते हैं कि सस्ते रूम का जुगाड़ कहां से हो सकता है... कुछ लोगों ने तो उससे ये भी पूछा कि बिना आईडी के रूम कैसे बुक किया जा सकता है... हालांकि अभिनव इन सवालों का जवाब नहीं दे पाता लेकिन फिर भी लोग रूम बुकिंग के बारे में उसी से पूछने आते हैं... लोगों को लगता है कि अभिनव उन्हें सस्ते रूम का जुगाड़ बता सकता है... औऱ यही बात इस बार अभिनव को भारी पड़ गई

©BakwasNews

टिप्पणियाँ