वीडियो में नीचे देखें नाराज़ हुईं स्मृति ईरानी
अभी हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्री के पद से हटायी गयी
स्मृति ईरानी महंगे होते पेट्रोल डीजल पर अपनी ही सरकार के खिलाफ मैदान में उतर
गयी हैं, आपको बता दें कि अब एक बार फिर
स्मृति ईरानी के पास कपड़ा मंत्रालय जैसा छोटा मंत्रालय ही है, पहले भी उन्हें पीएम मोदी मानव संसाधन विकास मंत्रालय से हटा चुके हैं, पहले तो स्मृति ईरानी को अपमान का अहसास नहीं हुआ क्योंकि सीरियल में एक
ही एक्सप्रेशन को तीन-चार बार रीपीट मोड में साउंड इफेक्ट के साथ देखने की आदी रही
हैं, लेकिन अब उन्हें लगने लगा है कि वो पहले जैसी पीएम मोदी
की फेवरेट नहीं रहीं, अपने अपमान का बदला लेने के लिए स्मृति
ईरानी ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सीधे पीएम मोदी को चुनौती दे दी है, यकीन करने के लिए आप स्मृति ईरानी का ये वीडियो देख सकते हैं
मोदी सरकार में मौजूद बकवास न्यूज़ के सुधि पाठकों ने बताया कि दरअसल
स्मृति ईरानी को जब एबीपी न्यूज़ ने फेल हुए मंत्रियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर
रखा तो वो नाराज़ हो गयीं, उन्हें लगा कि यहां भी उनके साथ
नाइंसाफी हुई है, क्योंकि वो हर जगह अपने आप को नंबर एक
दावेदार मानती हैं, तो फिर फेल हुए मंत्रियो की लिस्ट में वो
तीसरे नंबर पर क्यों हैं
![]() |
| फोटो सौजन्य-एबीपी न्यूज़ |
बस इसीलिए स्मृति ईरानी से सोचा कि
बस अब बहुत हुआ, जैसे वो हमेशा सीरियल्स में ट्विस्ट ले आती
थीं ठीक वैसे ही उन्होंने अपने ही पीएम मोदी के खिलाफ खड़े होकर देश की जनता को एक
बार फिर हैरान कर दिया है
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें