सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एशिया कप में पाकिस्तान का टीम इंडिया पर बड़ा आरोप, मिले हुए हैं भारत और अफगानिस्तान

pakistani cricket team captain sarfaraz ahmed
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज़ अहमद
एशिया कप में मंगलवार को भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच हुए मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। मैच टाई हो गया। वहीं, अफ़ग़ानिस्तान टीम के प्रदर्शन की सभी ने तारीफ़ की। लेकिन, एशिया कप में लगातार भारत से हार का सामना कर रहा है। पाकिस्तान इस मैच को हज़म नहीं कर पाया। पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भारत पर अफ़ग़ानिस्तान के साथ मिले हुए होने का आरोप जड़ दिया। पाकिस्तान के खिलाड़ियों का आरोप है कि भारत और अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी आपस में मिले हुए हैं यही कारण है कि जिस मैच को भारत आसानी से जीत सकता था वो टाई हो गया। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि हमारे साथ खेलते हुए भारत के सभी मुख्य खिलाड़ियों को खिलाया जाता है। लेकिन, अफ़ग़ानिस्तान के साथ मैच में कई खिलाड़ियों को आराम दे दिया जाता है। ये बिलकुल ग़लत बात है ये नाइंसाफ़ी है।

asia cup 2018 india afganistan match
अफगानिस्तान और भारत के बीच मैच टाई हो गया था
सूत्रों से पता चला है कि पाकिस्तान के कई खिलाड़ी ICC में भारत की शिकायत करने की योजना भी बना रहे हैं। इन खिलाड़ियों का कहना है कि किसी भी एक सीरीज़ में कोई दो टीमें इस तरीक़े से मिलकर नहीं खेल सकती।पाकिस्तान का कहना है कि भारत के सभी खिलाड़ी अफ़ग़ानिस्तान से मिले हुए लगते हैं। यही कारण था कि पाकिस्तान के ख़िलाफ़ शतक बनाने वाले रोहित शर्मा और शिखर धवन को अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ आराम दे दिया गया। वहीं, पाकिस्तान के बल्लेबाजों को तंग करने वाले तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को भी मैच से बाहर रखा गया। आख़िर भारत ने ऐसा क्यों किया अब उन्हें इसका जवाब देना होगा।

india beats pakistan in both matches of asia cup
एशिया कप 2018 में पाकिस्तान को भारत दोनों मैच में हरा चुका है
पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान टीम के इस प्रदर्शन को देखकर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसी कारण से भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ये साज़िश रची और मैच को टाई करा दिया।

पाकिस्तानी आर्मी की तरफ़ से कहा गया है कि भारत और अफ़ग़ानिस्तान पहले से मिलकर उनके ख़िलाफ़ साजिश रचते थे और अब ये बात क्रिकेट के मैदान पर भी साफ़ हो गई है। भारत और अफ़ग़ानिस्तान मिले हुए हैं। अब इसका ख़ुलासा पूरी दुनिया के सामने हो गया है। UN को भारत पर कार्रवाई करनी चाहिए। पाकिस्तान के आरोपों पर भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आप बने रहें बकवास न्यूज के साथ।

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...