ये भी पढ़ें : दिल्ली के प्रदूषण की दुनियाभर में डिमांड बढ़ी, दिल्ली का प्रदूषण देखने आएंगे सैलानी
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी पर भी काफी असर पड़ा है। वहीं, लोगों की सेहत भी इसकी चपेट में आ रही है। दिल्ली में साफ हवा कम ही देखने को मिलती है। लेकिन ज्यादा प्रदूषण की वजह से दिल्ली के रहने वाले कुछ लोगों ने फैसला किया कि वह अपने घर में एयर प्यूरीफायर लगाएंगे। ताकि उन्हें साफ हवा मिल सके। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसके कई दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। एयर प्यूरीफायर लगाने के बाद युवक कोमा में चला गया। युवक युवक को साफ हवा की बिल्कुल भी आदत नहीं थी ।लेकिन जब उसे साफ हवा मिली तो उसका शरीर इसे झेल नहीं सका और युवक कोमा में चला गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक का कई घंटों तक इलाज किया, जिसके बाद युवक के हालात सामान्य हो पाए। युवक का कहना था कि उसे यकीन नहीं हो रहा था कि साफ हवा इतनी अच्छी होती है। इसकी वजह से खुशी के मारे वह कोमा में चला गया।
ये भी पढ़ें : दिल्ली का युवक पहाड़ों की साफ हवा झेल नहीं पाया, बीमार पड़ा
बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, युवक ने बताया कि इतने सालों से राजधानी दिल्ली और एनसीआर का प्रदूषण सहने के बाद वह भूल ही चुका था कि कोई साफ हवा भी होती है। लेकिन जब उसने टीवी चैनलों पर और अखबारों में प्रदूषण के दुष्परिणाम के बारे में सुना तो उसने फैसला किया कि वह या तो इस शहर को छोड़कर कहीं चला जाएगा या अपने घर में ही कुछ ऐसा इंतजाम कर लेगा जिससे उसको साफ हवा मिलता रहे। ऐसा ही करने के चक्कर में युवक ने एयर प्यूरीफायर खरीद लिया, जिसने कुछ ही देर में घर में साफ हवा देनी शुरू कर दी। युवक को साफ हवा में सांस लेने की आदत बिल्कुल भी नहीं थी। जिसकी वजह से युवक को सदमा लग गया और वह कोमा में चला गया युवक अभी भी अस्पताल में ही भर्ती है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। फिलहाल युवक खतरे के बाहर से बाहर बताया जा रहा है। अभी देखना होगा कि इस युवक को कितने दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिल पाती है।
ये भी पढ़ें : पहाड़ों की साफ हवा ना झेल पाने वालों के लिए सरकार का बड़ा कदम, पर्यटकों के लिए हिल स्टेशनों पर लगाए जाएंगे प्रदूषण वाले सिलेंडर बूथ
---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें