सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बार-बार यू टर्न लेने से शिवसेना विधायकों को आया चक्कर, अस्पताल में भर्ती

uddhav thackrey with shivsena mla

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बार-बार रिज़ॉर्ट में आने पर निर्दलीय विधायक को मिली लाइफटाइम मेंबरशिप

मुंबई के मातोश्री में एंबुलेंस के सायरन से हर कोई चौंक गया, किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिरकार क्या वजह हुई कि एंबुलेंस को बुलाना पड़ा। मातोश्री में शिवसेना के तमाम विधायक, सांसद और नेता इकट्ठे हुए थे। हर कोई उद्धव ठाकरे से मिलना चाह रहा था।‌ लेकिन, इसी बीच एंबुलेंस ने सबका ध्यान खींच लिया। एंबुलेंस से डॉक्टर उतरे और एक के बाद एक शिवसेना के नेताओं को एंबुलेंस में बिठाने लग गए। तब तक जनता भी वहां काफी इकट्ठी हो चुकी थी। जब एक ने डॉक्टरों से पूछा कि क्या वजह है तो डॉक्टर ने बताया कि बार-बार यू-टर्न लेने की वजह से शिवसेना के नेताओं को चक्कर आ गया है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बार-बार यू-टर्न की वजह से शिवसेना के कई नेता अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे भी इस बात को लेकर चिंतित हैं इसीलिए वह खामोशी साधे हुए हैं। उद्धव ठाकरे को नहीं लगता कि उन्हें बोलना चाहिए। उन्हें पता है अगर वह बोले तो उन्हें भी चक्कर आ जाएगा।‌

ये भी पढ़ें : एमएनएस शुरू करेगी तोड़फोड़ का कोर्स, 3 महीने डिप्लोमा से लेकर 3 साल की डिग्री कोर्स शुरू करेगी

दरअसल पिछले 10 दिनों से शिवसेना के नेता बार-बार यू-टर्न ले रहे हैं। उन्होंने इतना यू-टर्न लिया कि चक्कर खाकर गिर गए और उन्हें अस्पताल के बिस्तर पर लेटा हुआ देखा गया। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक नेता ने नाम न बताने की शर्त पर हमें बताया कि हमारे नेता चुनाव के बाद से सत्ता की गद्दी पाने के लिए अंधे हो चुके हैं। उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। उन्हें सिर्फ सत्ता दिखाई दे रही है वह भी मलाईदार सत्ता। हर कोई बड़ा मंत्रालय चाह रहा है। बड़ी कुर्सी चाह रहा है। इस चक्कर में लगातार अपने वादे से मुकर जा रहा है। पिछले कई दिनों से नेता लगातार यू टर्न ले रहे हैं। इसी वजह से उनका दिमाग घूम गया है और दिमाग घुमा तो शरीर भी घूम गया और जब यह दोनों घूमे तो फिर डॉक्टर को बुलाना पड़ा।

ये भी पढ़ें : इंटरव्यू में इंजीनियरिंग का छात्र चिलाया ‘ मंदिर वहीं बनाएंगे’

बता दे, हाल ही में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद साफ हो गया कि किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल रहा है। सत्ता की गद्दी पर बैठने के लिए सभी को एक दूसरे के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच मतभेद चल रहा है इसी को देखते हुए आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा सौंप दिया वहीं दूसरी तरफ से सेना लगातार यू टर्न ले रही है बार-बार यू टर्न लेने की वजह से शिवसेना के कई नेताओं को चक्कर भी आ गया। अभी देखना होगा कि यू टर्न लेने से दूसरे कितने नेता अस्पताल में पहुंच पाते हैं इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बने रहे हमारे साथ।


---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews 

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...