ये भी पढ़ें : एमएनएस शुरू करेगी तोड़फोड़ का कोर्स, 3 महीने डिप्लोमा से लेकर 3 साल की डिग्री कोर्स शुरू करेगी
महाराष्ट्र में चुनाव जीत चुके एक निर्दलीय विधायक को रिजॉर्ट ने मुफ्त में लाइफटाइम मेंबरशिप दी है... चुनाव नतीजों के बाद इस विधायक के नाम पर बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सभी ने कमरे बुक कराए थे... जिसके बाद इनके लॉयलटी प्वाइंट इतने हो गए कि उन्हें मेंबरशिप मिल गई... जयवीर शेट्टार नाम के विधायक ने अपने दोस्तों से उधार पैसे लेकर चुनाव लड़ा था... जिसमें बीजेपी-शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी सभी में फूट होने की वजह से तुक्के में उन्हें जीत मिल गई... लेकिन जैसे ही खबर आई कि शिवसेना आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने के लिए अड़ गई है... शेट्टार को लगा कि उनकी लॉटरी लग गई है... सबसे पहले उन्हें बीजेपी ने मुंबई के रिजॉर्ट में ठहराया... उन्हें ये कहा गया कि अगर शिवसेना बीजेपी गठबंधन को एक दो सीटें कम मिलेंगी तो उन्हें बाहर निकाल लिया जाएगा... वक्त गुज़रने और संजय राऊत के फिल्मी डायलोग के बाद शेट्टार को समझ आ गया कि उन्हें लंबा रुकना पड़ सकता है... जिसके लिए उन्होंने बीजेपी नेताओं से नए कपड़े दिलाने की बात की... जब शिवसेना बीजेपी में बात नहीं बनीं तो बीजेपी नेता शेट्टार को बिना बताए दिलाए हुए कपड़े भी ले गए
ये भी पढ़ें : इंटरव्यू में इंजीनियरिंग का छात्र चिलाया ‘ मंदिर वहीं बनाएंगे’
जैसे ही उन्हें बाहर फेंका जाने वाला था एनपीसी नेताओं ने उन्हें रिजॉर्ट में भर्ती कर लिया... वो किसी तरह बाहर निकलने ही वाले थे कि शिवसेना वालों ने फिर उनका कमरा बुक करा दिया... शेट्टार का इतने लोग कमरा बुक करा चुके हैं कि वो ये भी नहीं समझ पा रहे हैं कि फिलहाल उनका होटल बिल कौन चुका रहा है... बहरहाल होटल एंड रिजॉर्ट एसोसिएशन ने इतने लंबे वक्त तक रिजॉर्ट में रुकने की वजह से शेट्टार को लाइफटाइम मेंबरशिप दे दी है... जिसमें वो मुफ्त जिम, स्विमिंग पूल, और मसाज ले सकेंगे... सिर्फ जयवीर शेट्टार के नाम पर रिजॉर्ट को इतनी कमाई हो गई है जितना वो पूरे साल नहीं कर पाते... दूसरी तरफ ये भी खबर आई है कि शेट्टार के नाम पर कांग्रेस ने भी जयपुर में कमरा बुक करा रखा था... जिसमें कांग्रेस ने अपने विधायकों को आज़ादी से रखा है... लेकिन शेट्टार ने ये कहते हुए जाने से इनकार कर दिया कि कांग्रेस की पेमेंट का भरोसा नहीं है...
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें