बिहार में टॉपर्स के टेस्ट को जिस तरह से न्यूज़ चैनलों ने राष्ट्रीय आपदा घोषित किया उसके बाद लालू जी के बेटे और बिहार सरकार में पीठासीन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव खूंटे से उखड़ गए हैं. उन्होंने सीधे न्यूज़ चैनलों के संपादकों को अखाड़े में उतरने के लिए ललकारा है. तेजस्वी यादव ने खुली चुनौती दी है कि अगर न्यूज़ चैनलों के संपादक उनके लाइव टेस्ट में पास हो गए तो वो अपने आप को लालू यादव का बेटा नहीं कहेंगे. न्यूज़ चैनलों में तैनात हमारे अंदरूनी सूत्रों ने जानकारी दी है कि तेजस्वी यादव के इस चेलेंज के बाद हड़कंप मचा हुआ है. एक-दो चैनलों के संपादक तो मालिकों के पास अपनी डेज़ीगनेशन बदलवाने के लिए पहुंच गए हैं. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक एक न्यूज़ चैनल के संपादक ने तो अपने चैनल में काम कर रहे एक इंटर्न को इसलिए नौकरी से निकाल दिया क्योंकि उसने फेसबुक पर चिपकायी अपनी सेल्फी के साथ लिखा था ‘’With India’s Most Innovative संपादक ’’
प्रतीकात्मक तस्वीर शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें