ज़ाकिर नाईक का नाम तो सुना ही होगा आपने... अरे वही ज़ाकिर जिन्हें गणेश को भगवान मानने के लिए सबूतों की ज़रूरत है... जिन्हें राम को भगवान मानने पर आपत्ति है.. जिन्हें मूर्तिपूजा में पिछड़ापन दिखता है.. जिन्हें इस्लाम जैसा कोई और धर्म लगता ही नहीं है.. तो भाई जब भारत में उनकी लंका में आग लगी तो बेचारे सऊदी अरब में ही फंस गए... डर के मारे वापस ही नहीं आए... खबरें तो ऐसी ही आयीं..
लेकिन असल वजह ये नहीं है... हकीकत में सऊदी अरब में उनके लाखों फैन हैं... जो उनकी बातों को सुनते हैं.. उन पर यकीन करते हैं... उनको फॉलो करते हैं... उन्होंने ज़ाकिर नाईक को आने से रोक दिया... दूसरे धर्म का एक शख्स वहीं से गुज़र रहा था तो उसने फोटो खींची और बकवास न्यूज़ को भेज दी...
तस्वीर में आप भी देख सकते हैं कि तरह ज़ाकिर नाईक के समर्थकों ने उन्हें घेर रखा है... छोटे-बड़े, बच्चे और बूढ़े सबने ज़ाकिर का रास्ता रोक लिया और कहा कि नहीं आप भारत मत जाइए... वहां क्या रखा है.. वहां गरीबी है... डोंगरी के एक छोटे से ऑफिस से आप अपने पीस टीवी के प्रोग्राम्स का प्रोडक्शन करते हैं... यहीं रह जाइए.. जगह की कमी नहीं है... सबकुछ खुला खुला मिलेगा...
ज़ाकिर नाईक ने अपने फैंस की बात मान ली है... फिलहाल उन्होंने वापस भारत आने का फैसला टाल दिया है... हां यहां का धंधा बंद ना हो जाए.. इसलिए बीच-बीच में वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए यहां के अपने भक्तों से बात करते रहेंगे...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें