सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तेरा तेरा तेरा तेरा तेरा सूरूर हिमेस भाई



अर्ज़ किया है -

डब्बे में डब्बा..डब्बे में खरगोस..हिमेस ने मुँह खोला..public बेहोस !!
मुँह खोलें तो ज़हर हैं..बंद रखें तो कहर हैं !!

जनाब body की building खड़ी कर के आप से तू पर आ गये हैं..लेकिन चेहरे के हाव भाव.. वहीं के वहीं हैं.. 
मतलब शृंगार..हास्य..करुण..रौद्र..शांत..वीर..भयानक..वीभत्स..हर रस में एक ही रंग था भाई के चेहरे पे...और heroine भी अपनी टक्कर की ढूँढ के लाए..भावशून्य ग़रीबों की कटरीना कैफ़ कम नरगिस फाख़्री ..मतलब बंदी इतनी bimbo दिखाई है कि musician है और 6-8 महीने पुराने FB fraannd..जिस से उस ने एक बार भी phone पे बात तक नहीं की..उस के बुलाने पर..Dublin में India day पर perform करने अकेले चली जाती है..वहाँ जा कर झूठे drug case में फँस जाती है और उसे जेल जा कर पता चलता है कि वहाँ India Day मनाया ही नहीं जाता...

बहन थोड़ा google ही कर लेती..माना हम इश्क़ में अक्ल से अंधे और दिमाग से पूरी तरह अपाहिज हो कर हद दर्जे की बेवकूफ़ियाँ करते हैं..पर ये तो इश्क़ भी नहीं था...ख़ैर..bimbo बेवकूफ़ी नहीं करती तो आशिक़ पति (बचपन में चाय बेचने वाला..माँ की बीमारी की वजह से बना gangster..Juvinile जेल से बाहर आ कर..सुधर कर बना देश का under cover agent) उसे बचाने Dublin कैसे जाता..हिमेस भाई Dublin ऐसे pronounce करते हैं जैसे हम public school वाले बच्चे बचपन में 'W' को mispronounce करते थे..डब्लू डब्लू डब्लिन !!..

फ़िल्म में lethal love story, सनकी villain (hoodie पहनता है..guitar बजाता है ) foreign locations (Ireland की ख़ूबसूरती बिगाड़ दी..मैं Ireland की सरकार होती तो मानहानि का केस कर देती तेरा सुरूर...मतलब तेराआ सूर्रोर पे!!)...slow motion में stunts..देशभक्ति वग़ैरह सब मसाले डाले हैं..शेखर कबीर नसीर (कपूर बेदी शाह) रूपी ब्रह्मा विष्णु महेश  भी हिमेश के इस विनाश को नहीं बचा पाए हैं !  पूछने कहने बताने समझाने की तो बात ही नहीं कि ये एक illogical predictable बकवास है जो divine comedy है..

फ़िल्म देखते हुए झल्लाहट का सबब देखिए कि हम असभ्य नागरिक बन गये..नियम तोड़ा और cinema hall के अंदर mobile camera का इस्तेमाल किया..पूरी फ़िल्म में किसी भी scene में हिमेस को click करते तो भाई इसी expression के साथ मिलता..झल्लाहट की एक वजह ये भी थी कि hall में यहाँ वहाँ दुबके अपनी अलग Love Sex और धोखा फ़िल्म चलाते हुए जोड़ा जोड़ी में से एक  ठेठ हमारे आगे बैठा था..जिस में छोरे की बाहें बगल वाली के कंधे पर और निगाहें हम पर थी..Girlfriend के लिए popcorn लाते..यूँ ही आते जाते और बीच बीच में मुड़ मुड़ के मोढ़ा ताड़े जा रहा था..

GF ने बीच में हिमेस सी nasal आवाज़ में मध्यम स्वर में पूछा भी - "यें क्याँ बार बार पींछे मुड़ के देंख रहें हों"..लेकिन साहब तो तार सप्तक में मग्न थे..एक बार मेरा दिल किया कि उस लड़की को बोलूं कि भोली बिंदु..तेरा सुरूर बार बार पीछे मुड़ कर मुझे ताड़ रहा है..बाहर जा कर break up कर लियो..फिर मुझे लगा एक lethal love story पर्दे पे चल रही है..दूसरी पर्दे के बाहर न हो जाए..और वैसे भी हमको हिमेस की फ़िल्म बिना किसी बाधा बखेड़े बवाल के देखनी थी..तो हम ने ख़ुद ही seat बदल ली..दुनिया में कितनी बेवफ़ाई..Left Right Politics Religion Center है..और हिमेश के trash में कितना सकून..मैं तो 1st day 2nd show देख कर धन्य हो गयी..आप भी जाइए..trash की गंगा में नहा कर आइए !!

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...