सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बगल में लड़की थी फिर भी ट्रेड मिल से उतरा लड़का, घरवालों ने डॉक्टरों से जांच कराई

Indian boy on a treadmill with hot girl
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली में समर्थ नाम के लड़के को जल्दीबाज़ी में अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों के पूछने पर पता चला कि वो उस वक्त भी ट्रेड मिल से उतर जाता था जब बराबर में सुंदर लड़की कसरत कर रही होती... घरवालों को लग रहा है कि हो ना हो समर्थ को कोई गंभीर बीमारी है जिसकी वजह से वो आस पास की चीज़ें भी ठीक से नहीं देख पा रहा...

दूसरी तरफ महिला मोर्चा वालों ने भी समर्थ को नोटिस भेज कर पूछा है कि उसने एक महिला का अपमान क्यों किया... महिला मोर्चा का कहना है कि समर्थ की वजह से उस लड़की को बुरा लगा... मोर्चा का कहना है कि उस लड़की की चक्कर में कई लोगों ने जिम जाना शुरू कर दिया... लेकिन समर्थ की एक हरकत की वजह से लड़की का दिल टूट गया है और वो रोए जा रही है...

इस सबसे दूर समर्थ को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर माजरा क्या है... उसने बताया कि जिम में उसे शिड्यूल मिला हुआ है और बार बार कई लड़के उसकी ट्रेडमिल के पास फटक रहे थे तो उसे लगा कि बाकी लोगों को ट्रेडमिल की ज़रूरत है औऱ वो इसीलिए हट गया... उसे ज़रा भी नहीं पता था कि इस मामले में विवाद इतना बढ़ जाएगा...

©BakwasNews

टिप्पणियाँ