बिहार बोर्ड के नतीजों के बाद तेजस्वी यादव ने दिया न्यूज़ चैनलों के संपादकों को Live Test का खुला चैलेंज
![]() |
| बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव |
ये भी पढ़ें : ऐश्वर्या-तेजप्रताप के तलाक पर राहुल गांधी कंफ्यूज़, कहा - शादी अभिषेक से हुई तो तेजप्रताप क्यों मांग रहे हैं तलाक ?
बकवास न्यूज़ को एक-आध चैनल में संपादक रह चुके इंडस्ट्री के जाने माने संपादक महोदय ने बताया है कि दिल्ली में संपादकों के सर्किल में दबी ज़ुबान से कहा जाता है कि दसवीं फेल तेजस्वी से ज्यादा राजनीति तो हमारे यहां असिस्टेंट प्रोड्यूसर समझता है, इसलिए जब भी कोई ऐसा मौका आता है जब तेजस्वी का बयान बहुत ज़रूरी हो जाता है दिखाना तो किसी को भी रिपोर्टर बना कर भेज दिया जाता है, लेकिन अब तेजस्वी यादव या तो थोड़े समझदार हो गए हैं या फिर उन्हें भी न्यूज़ चैनलों के संपादकों की हकीकत पता चल गयी है
ये भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव कैसे बन गए बिहार के पप्पू
बकवास न्यूज़ से बात करते हुए तेजस्वी यादव का कहना है कि दरअसल पिछले साल जब बिहार बोर्ड के खराब नतीजे आए थे और न्यूज़ चैनलों के टेस्ट में टॉपर पॉलिटिकल साइंस को प्रॉडिकल साइंस बोलती नज़र आयी थी उसके बाद से ही उन्होंने सोच लिया था कि बिहार के इस अपमान को वो लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे, संपादकों को सबक सिखाने के लिए वो कुछ ना कुछ ऐसा ज़रूर करेंगे जिससे हड़कंप मच जाए, अगर संपादक उनके लाइव टेस्ट में पास हो गए तो वो अपने आप को लालू यादव का बेटा नहीं कहेंगे
![]() |
| भारतीय न्यूज़ चैनल के लिए प्रतीकात्मक तस्वीर |
©BakwasNews



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें