सलमान खान के भाई अरबाज खान का शुक्रवार को सट्टेबाजी में नाम आया, इसके बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बधाई इसलिए दी जा रही है क्योंकि कई दिनों बाद अरबाज टीवी पर दिखे हैं। आरोप भले ही अरबाज खान पर सट्टेबाजी को लेकर लगें हो लेकिन मीडिया में आने के बाद से उनकी टीआरपी बढ़ गई है। सलमान खान के परिवार को उम्मीद है इस टीआरपी के आधार पर वो जल्द ही फिल्मों में दिखने लगेंगे।वहीं, विरोधियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ये सब उनके बिग बॉस में आने की चाल का एक हिस्सा है। ऐसा करके सलमान खान उन्हें बिग बॉस में इंट्री दिलाने चाहते हैं। बिग बॉस वाली बात पर सलमान खान के परिवार से कोई टिप्पणी नहीं आई है।
आरोप लगे हैं कि अरबाज खान सट्टेबाजी में 2.8 करोड़ रुपए हार गए और उन्होंने ये पैसे नहीं चुकाए, इस पर विरोधियों ने कहा है कि ये सब मजाक है करोड़ों की फिल्म करने वाले सलमान खान के भाई के पास 2.8 करोड़ भी नहीं हैं। ये सब चाल है।
एक विरोधी ने तो यहां तक दावा किया कि अगले बिग बॉस के सीजन में अरबाज खान जरूर शामिल हैं। इससे पहले जनता के साथे खेल खेला जा रहा है। क्या अरबाज खान बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे। जैसे इस बारे में कोई खबर आती हैं। हम आपके पास जरूर हाज़िर होंगे
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें