सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीआईए का ईमेल लीक, ट्रंप और किम जोंग में न्यूक्लियर मिसाइलों पर नहीं बाल काले करने के फॉर्मूले पर हुई बातचीत

donald trump and kim jong un meeting

सिंगापुर के सैंटोसी द्वीप पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात पर सीआईए के ईमेल ने हंगामा मचा दिया है, जिस किम जोंग को ट्रंप आए दिन गाहे-बगाहे, सोते-जागते, उठते-बैठते हमला करने की धमकी दिया करते थे, उसी किम जोंग से उन्होंने मिलने पर बाल काले करने का फॉर्मूला मांगा, दोनों के बीच की ये सीक्रेट बातचीत कभी लीक नहीं होती अगर वहां आस-पास दो चार सीक्रेट एजेंट नहीं होते, वहां मौजूद प्रेसीडेंशियल सिक्योरिटी में तैनात एजेंट ने दोनों के बीच बातचीत सुन ली और इसकी पूरी रिपोर्ट अपने बॉस को दी, लेकिन एजेंट का भेजा ईमेल गलती से उसकी पत्नी के पास भी पहुंच गया और पूरी बात लीक हो गयी, सीक्रेट एजेंट ने दो ईमेल भेजा है उसके मुताबिक ट्रंप और किम जोंग के बीच बातचीत कुछ यूं हुई

ट्रंप - मिस्टर किम वैसे तो आप बहुत मज़ेदार आदमी लगे मुझे, क्या मैं आपसे एक बेहद निजी बात पूछ सकता हूं

किम जोंग - अरे तू कुछ भी पूछ भिड़ू, जब तेरी दो टके की धमकियों और न्यूक्लियर मिसाइलों ने नहीं घबराया तो तेरा सवाल किस खेत की मूली है, पूछ-पूछ बिंदास पूछ

ट्रंप - यार मेरी बीवी मेरे बालों से बहुत चिढ़ती है, कहती है, दोनों एक साथ चलते हैं तो मैचिंग मैंचिग सा लगता है

किम जोंग - बस इत्ती सी बात, मैं अपने जनरल को बोल देता हूं, वो तुझे मेरा वाला स्पेशल फॉर्मूला दे देगा, वैसे राज की बात बताऊं, कई चीजें तो उसके लिए मैं तेरे अमेरिका से ही मंगाता हूं

donald trump and kim jong un meeting

ईमेल के लीक होने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है, ट्रंप ने पूरी की पूरी सीआईए को बर्खास्त कर दिया है, साथ ही दुनिया के दूसरे देशों को धमकी दी है कि अगर उन्होंने लीक हुई ईमेल से जुड़ी कोई भी जानकारी टीवी चैनलों पर चलायी या फिर कहीं छापी तो अमेरिका इसे जंग के लिए उकसाने वाली कार्रवाई मानेगा, हालांकि, अभी तक ये समझ में नहीं आया है कि ट्रंप के दिमाग में काले बाले करने का ख्याल कैसे आया। कई जानकारों का मानना है कि ट्रंप काले बाल करके दुनिया को बताना चाहते हैं दुनिया का सबसे ताकतवर देश होने के साथ वो बालों को काले करने की हिम्मत भी रखते हैं

©BakwasNews

टिप्पणियाँ