![]() |
| विजय माल्या पर बैंकों का 9 हज़ार करोड़ से ज्यादा पैसा लेकर भागने का आरोप है |
विजय माल्या ने उन हज़ारों उधारीवालों को मदद देने का फैसला किया है जो अपनी औकात से ज़्यादा क्रेडिट कार्ड पर शॉपिंग कर लेते हैं... माल्या उन लोगों को ये बताएंगे कि आखिर कैसे वो ज़्यादा शॉपिंग करके भी बैंक को कम पैसा दे सकते हैं... और इसके साथ ही वो ये भी सिखाएंगे आखिर कर्ज़ लेकर लोग अय्याशी के साथ जी सकते हैं... लम्बे समय से कर्ज़खोर एसोसिएशन माल्या से ऐसे लेक्चर की मांग कर रहा था... जिसे आखिरकार मान लिया गया है... माल्या ने कहा है कि औकात से ज़्यादा कर्ज़ लेना और सिर्फ थोड़ा सा वापस करके सेटलमेंट करना असल में एक तरह की कला है जिसके बारे में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जानना चाहिए.
ये भी पढ़ें : विजय माल्या के लिए एसी जेल बनाई जाएगी, बियर का भी खास इंतज़ाम होगा, तैनात होंगी महिला जेलकर्मी
माल्या फिलहाल भारत नहीं आ सकते हैं ऐसे में वो ऑनलाइन लेक्चर ले कर लोगों को सिखाएंगे... एक कोर्स सीखने की गुज़ारिश करने वाले संदीप शाह ने बताया कि उसने अपनी शादी में क्रेडिट कार्ड से करीब ढाई लाख की शॉपिंग कर ली थी... लेकिन उसके पास अब बैंक को देने के लिए पैसे नहीं हैं... ऐसे में विजय माल्या उसके हीरो हैं जिनसे वो मुफ्त के लोन पर ऐश करने की प्रेरणा लेता रहता है
ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा
![]() |
| किंगफिशर कैलेंडर को लेकर काफी चर्चा में रहते थे विजय माल्या |
एक और कर्ज़दार हिमेश ने बताया कि महंगे मोबाइल और गर्लफ्रेंड को प्लेन में घुमाने की चाहत में उसने बैंक से लाखों रुपये लिए हैं और उसे उम्मदी है कि माल्या बताएंगे कि कुछ हज़ार में ही कैसे सेटलमेंट किया जा सके... दरअसल विजय माल्या ने उन बैंक्स को कहा है कि वो कर्ज़े का सेटलमेंट करने को तैयार हैं... हालांकि वो कितना पैसा देना चाहते हैं ये तो साफ नहीं है लेकिन ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वो करीब आधे पैसे चुकाने को राज़ी हैं... इसी को देख कर कुछ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट को खयाल आया कि उन्हें बैंक सेटलमेंट में भी कोर्स शुरू करना चाहिए जिसे पढ़ाने के लिए विजय माल्या राज़ी हो गए हैं... उम्मीद है कि जल्द ही नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और ललित मोदी जैसे मशहूर टीचर भी कर्ज़ सेटलमेंट का कोर्स पढ़ा कर युवाओं को नया करियर बनाने की सलाह देंगे...
ये भी पढ़ें : कांग्रेस नेता ने बीवी से मांग लिया सबूत, ठंड में सड़क पर बिताई रात
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें