 |
| जब डोनाल्ड ट्रंप गुस्से में आते हैं तो उनका मुंह कुछ इस तरह का हो जाता है |
FIFA World Cup 2018 में अमेरिका की फुटबॉल टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी। इस बात से अमेरिकी फैन्स काफी दुखी हुए तो वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति गुस्से में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फीफा वालों पर भड़क गए और फीफा पर सवाल उठा दिए। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि वो अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप को मान्यता नहीं देंगे। राष्ट्रपति के आदेश के अनुसार वर्ल्ड कप की सारी खबरों को अमेरिका में फेक माना जाएगा। ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका में राजनीति माहौल काफी खराब हो सकता है। क्योंकि, अमेरिका में मेसी और रोनाल्डो के करोड़ों फैन्स हैं। कुछ अमेरिकी लोगों ने ट्रंप के इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया है, इन लोगों ने जो पोस्टर हाथों में लिए थे उस पर लिखा था कि जो भी चीज़ ट्रंप को पसंद नहीं आती उसे पूरे अमेरिका पर पसंद ना आने के लिए क्यों थोप रहे हैं
पढ़ें - जब किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप मिले तो दोनों में क्या बात हुई
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के इस ऐलान के बाद देश की आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ेगा। क्योंकि साल 2026 का फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका की धरती पर होने वाला है। अगर अमेरिका के राष्ट्रपति फीफा के बारे में ऐसी बाते करेंगे तो उनकी मेजबानी छीन सकती है। बकवास न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक तो पहले ही ट्रंप इस बात से नाराज़ थे कि अमेरिका से पहले FIFA World Cup की मेज़बानी रूस को मिल गयी, दूसरा उनके देश के की टीम लाख दबाव डालने के बाद भी क्वालीफाई नहीं कर पायी
 |
| अमेरिकी फुटबॉल टीम क्वालीफायर में ही बाहर हो गयी |
कहा जा रहा है कि ट्रंप ने सीआईए के ज़रिए FIFA को धमकी भी भेजी थी कि अगर अमेरिकी टीम को शामिल नहीं किया तो जिस-जिस देश में फुटबॉल खेला जाता है वहां अमेरिकी सेनाएं हमला कर देंगी और फुटबॉल का नामोनिशान मिटा देंगी, लेकिन ट्रंप की ये धमकी काम नहीं आयी इसीलिए ट्रंप अपनी भड़ास इस अजीबोगरीब आदेश से निकाल रहे हैं, वैसे बात भी सही है दुनिया का सबसे ताकतवर देश और ट्रंप इस देश के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति, अगर इसके बाद भी अमेरिका FIFA World Cup 2018 में नहीं शामिल हो पाया तो गुस्सा आना लाज़मी है
पढ़ें - फुटबॉल वर्ल्ड कप में इस्तेमाल हो रही फुटबॉल से खिलाड़ी क्यों डर रहे हैं
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें