प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में लगे अफसरों में सात जून को हडकंप मच गया। वजह थी पीएम मोदी के आवास के ऊपर से उड़ती हुई किसी अंजान चीज का देखा जाना। दरअसल जब पीएम मोदी विराट कोहली के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार कर उसका जवाब देने का वीडियो बना रहे थे, तभी कैमरों में आसमान में मंडराते एक अजीबोगरीब यान दिखा, लेकिन हैरानी की बात ये थी कि जैसे नेताओं के जुमले चुनावी रैलियों में नज़र आते हैं वैसे ही यान कैमरों पर दिख तो रहा था लेकिन बाद में जब रिकॉर्डिंग चेक की गयी तो वहां कुछ भी नहीं था, कहा जा रहा है कि वो उड़ती हुई चीज और कुछ नहीं बल्कि एलियन थे। हालांकि काफी जांच के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने कुछ नहीं मिला। काफी कोशिश करने के बाद किसी एलियन को नहीं पकड़ा जा सका। मामला पीएम मोदी की सुरक्षा का था तो किसी भी अधिकारी ने इस पर बोलने से इनकार कर दिया।
वीडियो देखें जब पीएम मोदी योग कर रहे थे
बकवास न्यूज़ को इसरो और नासा में मौजूद सूत्रों से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक कहा जा रहा है कि एलियन पीएम मोदी का योग देखने धरती पर आए थे, क्योंकि वहां पर इसकी खबर प्रकाश की गति से भी तेज़ रफ्तार से पहुंची, एलियन भी ये देख कर हैरान रह गए कि इतनी रफ्तार तो ब्रह्मांड में आज तक किसी भी चीज़ की नहीं हुई तो फिर मोदी जी के योग की खबर ने ऐसा चमत्कार कैसे कर दिखाया, लेकिन एलियंस को बेहद मायूसी मिली क्योंकि उन्हें धरती पर आकर भी इसकी जानकारी नहीं मिली की ऐसा कैसे हुआ, उनकी जांच पड़ताल जारी है, वो लगातार पीएम मोदी के वीडियो को देख रहे हैं कि शायद उन्हें कुछ सुराग मिल जाए

पीएम मोदी लगातर योग के वीडियो शेयर करते रहते हैं, एलियंस इन वीडियो को देखकर काफी प्रभावित हुए हैं, वो आगे भी यहां बार बार आने की सोच रहे हैं
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें