 |
| इंग्लैंड में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विराट कोहली |
विराट कोहली अपनी टीम लेकर इंग्लैंड पहुंच चुके हैं, टीम बेहद उत्साहित और किसी भी कीमत पर अंग्रेज़ों को हराना चाहती है, लेकिन बकवास न्यूज़ आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहा है जिसने इंग्लैंड में कुछ ऐसा किया था जिससे पूरी दुनिया हैरान हो गयी थी, साल 1947 में भारत अंग्रेजों से आजाद हो गया। कई सालों तक अंग्रेजों ने भारत को लूटा। भारत का काफी धन अंग्रेज लूट कर ले गए। बताया जाता है कि करीब 27 साल बाद एक भारतीय खिलाड़ी ने अंग्रेजों को लूटने की कोशिश की थी। ये सच्ची घटना है कहीं से भी बकवास नहीं है, हां, इस खिलाड़ी का नाम था सुधीर नाइक। साल 1974 में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैड में गई थी, इस दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ सुधीर नाइक को ज़िम्मा दिया गया कि आप जितने रन चुरा सकते हो चुरा लो, लेकिन सुधीर तो जैसे अंग्रेज़ों से बदला लेने के लिए कुछ और चुराने की प्लानिंग कर चुके थे, शाम को जैसे ही अंधेरा हुआ सुनील एक बड़ी सी दुकान में पहुंचे जहां महंगे सामान मिल रहे थे, लेकिन उन्हें कुछ ऐसा चुराना था जो आसानी से जेब में फिट हो जाए, इसलिए उन्होंने एक जोड़ी मोज़े चुरा लिए, लेकिन खराब किस्मत के धनी सुनील चोरी करते हुए पकड़े गए
 |
| क्रिकेटर सुधीर नाइक |
ऐसा नहीं है कि सुधीर के पास मोज़े या पैसे नहीं थे। हो सकता है बड़ी दुकान और मोटे लाला जी जैसे दुकानदार आस-पास न होने की वजह से सुधीर को लगा हो कि अंग्रेज़ इतने साल तक हमें लूटते आए। अब बदला लेने का वक्त है तो नाइक साहब ने एक जोड़ी मोज़ा चुरा लिया। मोजे चोरी करने के बाद वो मन ही मन खुश हो रहे थे। लेकिन, उन्हें क्या पता था ऊपरवाला सब देख रह है। ऐसा नहीं है कि अंग्रेज़ों के भगवान सब देख रहे थे बल्कि ऊपर लगा सीसीटीवी कैमरा सब देख रहा था। तुरंत धर लिए गए।
 |
| क्रिकेटर सुधीर नाइक |
भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने से अंग्रेजों के साथ सीरीज खेलने वाली है। जब भी भारतीय टीम इंग्लेंड जाती है तो कहानियां और किस्से बन जाते हैं। कभी सौरभ गांगुली का साल मैच जीतने के बाद शर्ट उतारकर जीत का जश्न मनाना तो कभी साल 2012 में युवा विराट कोहली को मैदान पर मिडिल फिंगर दिखाना। सुधीर नाइक भी ऐसे ही खिलाड़ी थी जिनका किस्सा आज भी बड़े चाव लेकर सुनाया जाता
©BakwasNews
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें