सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बहन के चुनाव प्रचार के लिए शाहरुख जाएंगे पाकिस्तान, शिवसेना शाहरूख को पाकिस्तान शिफ्ट कराने का खर्च उठाने को तैयार

shahrukh khan with his pakistani cousin sister noorjahan
पाकिस्तान में रहने वाली चचेरी बहन नूरजहां के साथ शाहरूख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान के साथ जिस महिला की तस्वीर आपको दिख रही है वो उनकी बहन है, नाम है नूरजहां, शाहरूख खान के पिता की तरफ से नूरजहां शाहरूख की बहन लगती हैं, वो कई बार भारत आकर शाहरूख खान से मिल चुकी है, बकवास न्यूज़ को जानकारी मिली है कि इस बार वो भारत खासतौर पर शाहरूख को पाकिस्तान में उनके चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए न्योता देने आयी थीं, नूरजहां के मुताबिक उन्होंने वहां की जनता से वादा कर दिया है शाहरूख खान ही उनके स्टार प्रचारक हैं और अगर लोगों ने उन्हें जिता दिया तो शाहरूख की हर फिल्म वो लोगों को फ्री में दिखाया करेंगी, शाहरूख ने अपनी बहन का न्योता स्वीकर कर लिया है

uddhav thackrey and shahrukh khan
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और शाहरूख खान
जैसे ही शाहरूख खान के पाकिस्तान जाकर चुनाव प्रचार करने की खबर बाहर लीक हुई शिवसेना हत्थे से उखड़ गयी, पहले तो उसने शाहरूख को खूब भला बुरा कहा, फिल्मों के बहिष्कार की धमकी दी और साथ में एक ऑफर भी दिया, शिवसेना का ऑफर है कि अगर शाहरूख खान पाकिस्तान में ही बस जाएं तो उनके बंगले मन्नत सहित शिफ्टिंग का खर्चा देने को तैयार हैं

shahrukh khan with his pakistani cousin sister noorjahan
शाहरूख खान से मिलने अक्सर पाकिस्तान से भारत आती रहती हैैं नूरजहां
हालांकि शाहरूख खान की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि उन्होंने अपनी बहन नूरजहां के लिए पाकिस्तान में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं या नहीं, और ना ही शिवसेना के शिफ्टिंग के ऑफर के बारे में कुछ कहा है, कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि शाहरूख दोनों देशों में अमन और शांति का पैगाम लेकर अपनी बहन नूरजहां का चुनाव प्रचार करने जा सकते हैं, आपको बता दें कि नूरजहां पाकिस्तान के पेशावर में खैबर पख्तूनवा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही है

shahrukh khan with his pakistani cousin sister noorjahan
नूरजहां और शाहरूख खान की पुरानी तस्वीरें 
shahrukh khan with his pakistani cousin sister noorjahan
पाकिस्तानी बहन नूरजहां और शाहरूख खान की बेहद पुरानी तस्वीर
©BakwasNews

टिप्पणियाँ