बाबा रामदेव ग्रेटर नोएडा में फूड पार्क बना रहे हैं', जब लोगों ने ये सुना तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फूड भी और पार्क भी। लोग अपने घरों से दरियां लेकर निकल लिए। उम्मीद थी कि फूड पार्क में खाना भी मिलेगा और पार्क में घूमने का भी मजा लेंगे। राजधानी दिल्ली के मौसम से परेशान लोगों ने ग्रेटर नोएडा की ओर रुख किया। देखते ही देखते रंग-बिरंगी दरियों के साथ लाखों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए लेकिन लोगों को फूड पार्क में नहीं जाने दिया गया जिससे उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गई। सोचा था कि फूड पार्क में बाबा अच्छा खान देने के साथ साथ पार्क में घूमने का मजा भी देंगे।
बताया गया कि योगी सरकार ने फूड पार्क बनाने से इनकार कर दिया है। इस कारण से अब बाबा फूड पार्क नहीं बना रहें। । अफवाह फैलाई गई थी कि बाबा के पार्क में कई तरह के आयुर्वेदिक पेड़ लगाए हैं। ये पेड़ ऑक्सीजन के साथ-साथ सेहतमंद हवा छोड़ते हैं जिससे लोगों की सेहत एकदम से सुधर जाती है, कुछ लोगों का तो यहां तक दावा था कि फूड पार्क में टहल लेने भर से डायबिटीज, दमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को दवाईयों से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन जब लोगों को अंदर नहीं जाने दिया गया तो लोगों सोचा कि पेड़ों का नाम ही पूछ लेते हैं, लेकिन वहां मौजूद बाबा के लोगों ने कहा कि जब प्लान ही कैंसिल हो गया तो पेड़ों के नाम कौन याद रखता है
पेड़ों का नाम जानने के लिए लोगों ने बाबा के ऐप का भी सहारा लिया लेकिन वहां से भी बाबा के पेड़ों के बारे में लोगों को कोई जानकारी नहीं मिली। मायूस लोग अपनी दरियों के साथ घर वापस लौट आए
©BakwasNews



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें