गर्मी की वजह से आम लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है। लेकिन अब इस समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है क्योंकि बाबा रामदेव ने आयुर्वेदिक कूलर बनाने का फैसला किया है। इस कूलर से गर्मी नहीं लगेगी। कहा जा रहा है बाबा का ये कूलर आयुर्वेदिक हवा देगा। बाबा के कूलर का डिजाइन भी जल्द ही बाजार में आ जाएगा। कूलर का नाम क्या होगा इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। बाबा का आयुर्वेदिक कूलर कमाल का होने वाला है। इस कूलर की हवा लेने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं से निजात मिल जाएगी। बाबा का ये कूलर बिजली भी नहीं खाएगा। इस कूलर में इस तरह के यंत्र लगे होंगे की कोई जब तक कूलर चलेगा लाइट भी जलती रहेगी, क्योंकि कूलर बिजली बनाएगा। कूलर को बाबा गांव में बेचेंगे। बाबा का दावा है कि कूलर से स्वस्थ हवा आएगी जो सेहत के लिए बहुत अच्छी है। लगातार सात दिनों तक कूलर की हवा खाने वाले को कई तरह की बीमारियों से निजात मिलेगी। कूलर की कीमत क्या होगी ये अभी तय नहीं हो पाया है, हालांकि बकवास न्यूज़ को पता चला है कि बाबा रामदेव इस कूलर की लॉन्चिंग उस वक्त रखना चाहते हैं जब विदेशों से काला धन वापस आएगा, क्योंकि इससे दो फायदे होंगे, लोगों के पास पैसे होंगे तो उन्हेंं कूलर खरीदने में सोचना नहीं पड़ेगा, वो दावा भी कर रहे हैं कि जैसे ही देश में काला धन आ जाएगा वैसे ही लोगों को कूलर मिल जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें