![]() |
| हॉस्पिटल का इमरजेंसी वार्ड |
दिल्ली में उस वक्त अजीब हालात पैदा हो गए जब इमरजेंसी का विरोध कर रहे लोग जवाहर लाल लोहिया अस्पताल के बाहर जमा हो गए... और नारेबाज़ी शुरू कर दी... इन कार्यकर्ताओं ने कहा देश में जगह जगह अस्पतालों में इमरजेंसी है... ये सब कांग्रेस ने शुरू करवाया इसे तुरंत बंद करना चाहिए... कुछ नेताओं ने तो खुद ही इमरजेंसी बंद करने की कोशिश भी की... हालांकि पुलिस बार बार कहती रही कि इस इमरजेंसी का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है लेकिन फिर भी बीजेपी के युवा कार्यकर्ता ये कह कर अड़े रहे कि पुलिस भी कांग्रेस से मिल गई है और इमरजेंसी के पक्ष में है
![]() |
| BJP के युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए |
प्रदर्शन कर रहे दीपक गोयल उर्फ भोलू ने बताया कि बचपन से ही उसे बताया गया था कि इमरजेंसी खराब लेकिन फिर भी वो इस बात से हैरान था कि हर जगह इमरजेंसी होने के बाद भी कोई उसे खत्म करने की कोशिश नहीं कर रहा... अब न्यू इंडिया में उसके जैसे नौजवानों के कंधे पर ही ये ज़िम्मेदारी है कि वो भारत से इमरजेंसी हटाए... वहीं एक दूसरे प्रदर्शनकारी मुन्ना पांडे ने बताया कि वो सिर्फ दिल्ली ही नहीं दूसरे राज्यों में भी इमरजेंसी हटाने के लिए अपनी जान पर खेलने को तैयार है... एक और कार्यकर्ता यलगार सिंह ने बताया कि सुबह उसे मैसेज आया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आज पूरे दिन इमरजेंसी का विरोध किया जाए... और वो इसीलिए प्रदर्शन करने पहुंचा...
हालांकि ज़्यादा गर्मी होने की वजह से लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए आए तीन कार्यकर्ता बेहोश भी हो गए जिन्हें इसी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराने ले जाया जा रहा था तो उनके साथियों ने ऐसा करने से मना कर दिया... इन लोगों का कहना था कि उन्होंने इमरजेंसी में नसबंदी के कई किस्से सुने हैं और वो अपने साथियों के साथ इमरजेंसी वाले हालात होने नहीं देंगे...
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें