मोदी सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि अब देश में बिना यूपीएससी की परीक्षा के बिना भी अफसर बना जा सकता है। इस खबर के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सबसे ज्यादा खुशी पकौड़ा बेचने वालों को हुई। बताया जा रहा है कि देश के कई पकौड़े बनाने वालों ने पूरे दिन दो रुपये सस्ता पकौड़ा बेचा, देशभर में फॉर्म भरने की लाइन में कई पकौड़े बनाने वालों को देखा गया है, वो इस बात से भी उत्साहित हैं कि पहले भी पीएम मोदी इंटरव्यू में कह चुके हैं कि पकौड़ा बनाना भी रोज़गार है, फॉर्म भरने के बाद कई पकौड़ा बनाने वालों ने दावा किया कि उनकी सेटिंग हो गयी है, जल्दी ही वो अफसर बन जाएंगे, पकौड़ा बनाने वालों को मोदी सरकार ने उम्मीद है कि वो भी सरकार में अफसर बनकर कई तरह की योजनाएं बनाएंगे।

कुछ समय पहले जब पीएम मोदी ने अपने भाषण में पकौड़ा बेचने वालों की बात की थी और विपक्ष के रोजगार के बयान पर भी प्रहार किया था तभी से पकौड़े बनाने वालों को अपना स्टैंडर्ड अप महसूस हो रहा है, दिल्ली में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास कई सालों से पकौड़ा स्टॉल लगाने वाले सुधीर ने बताया कि अगर उसे मौका मिला तो वो भी कई तरह की योजनाएं बनाकर मोदी सरकार में काम कर सकता है। अफसर बनने की भारी डिमांड के बाद फॉर्म की शॉर्टेज हो गयी है, फॉर्म अब ब्लैक में बिक रहे हैं, बकवास न्यूज़ को पता चला है कि ब्लैक में फॉर्म बेचने का रोज़गार भी चल निकला है, कम से कम 20 नयी नौकरियों के अवसर हर केंद्र के आस-पास पैदा हुए हैं
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें