सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता

up cm yogi adityanath and priyanka gandhi
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो, रेस्टोरेंट ने लॉन्च की महागठबंधन खिचड़ी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अपना पद संभालने के बाद पहली बार सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में पहुंची। इस इलाके को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ कहा जाता है। मुख्यमंत्री के गढ़ में प्रियंका गांधी ने अपना एक रोड शो भी किया, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। बकवास न्यूज के सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी के रोड शो की लाइव स्क्रीनिंग योगी आदित्यनाथ देख रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कई तरीके की बातें सीखी। सूत्रों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ कई बाते सीखने के साथ-साथ इस बात पर भी ध्यान रख रहे थे कि प्रियंका गांधी के साथ आए हुए नेताओं का ध्यान किस तरफ है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक उसी तरीके से प्रियंका गांधी के रोड शो पर नजर रखे हुए थे जिस तरीके से फिल्म उरी में प्रधानमंत्री मोदी।

ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद को नहीं मालूम अपना संसदीय क्षेत्र, सर्वे में पता लगाएंगे कहां से जीते थे

priyanka gandhi with rahul gandhi and jyotiraditya scindhia at lucknow road show
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया लखनऊ में हुए रोड शो में 
उरी फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरीके से देश की सेना ने दुश्मन को तहस-नहस कर दिया और यह पूरा नजारा प्रधानमंत्री अपने ऑफिस में बैठकर देख रहे थे। ठीक उसी तरीके से योगी आदित्यनाथ ने भी योजना बनाई थी और वह प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के साथ साथ तमाम कांग्रेस के नेताओं पर नजर बनाए हुए थे। उन्होंने भी सीएम दफ्तर में मौजूद वॉर रूम से प्रियंका और राहुल गांधी की एक-एक हरकत पर नज़र रखे हुए थे, उन्हें पल-पल की सूचना थी कि प्रियंका गांधी क्या करने वाली हैं और वह कहां जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी से लोकसभा में हुई बड़ी भूल, संसद से मेरा पुराना नाता है कहना भूले मोदी

यही नहीं योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी के पूरे कार्यकर्ताओं पर भी नजर बना रखी थी। बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए था।क्योंकि, योगी आदित्यनाथ को शक था कि कांग्रेसी कार्यकर्ता कहीं किसी अच्छी जमीन की खोज ना कर रहे हों, क्योंकि अगर ऐसा होतो तो इसका एक ही मतलब था कि ज़मीन की खोज सिर्फ और सिर्फ रॉबर्ट वाड्रा के लिए की जा रही हो, इसीलिए सीएम योगी कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते थे और पूरी सावधानी से प्रियंका के रोड शो के साथ-साथ कार्यकर्ताओं पर भी नज़र रखे हुए थे

ये भी पढ़ें : धोनी की परफॉर्मेंस देख कर आडवाणी को आया जोश, कहा 2019 में उन्हें ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए

priyanka gandhi in lucknow road show
प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है
हालांकि, कांग्रेस के सूत्रों ने इस बात को पूरी तरीके से निराधार करार दिया है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और उनसे जुड़े हुए लोग वाड्रा को बदनाम करना चाहते हैं। इसीलिए, इस तरीके की बातें फैला रहे हैं। उनके मुताबिक, प्रियंका गांधी का किसी भी जमीन से कोई लेना देना नहीं है। वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए गई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

वीडियो देखें : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर स्मृति ईरानी की पीएम मोदी के खिलाफ बगावत

इस बारे में भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि उन्होंने आधिकारिक रूप से कोई भी बयान नहीं दिया है तो इस तरीके से उन पर आरोप लगाना बिल्कुल गलत है। देखना होगा कि आने वाले समय में इस पूरे मामले पर राजनीति किस तरीके से करवट लेती है। इस खबर पर बनी रहेगी हमारी नजर आप बने रहे उसके साथ।

ये भी पढ़ें : धार्मिक स्थलों पर जीएसटी नहीं लगेगा, बीजेपी भक्तों ने कहा- उनसे भी ना लिया जाए जीएसटी

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...