सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सनी लियोनी ने बिहार की जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में किया टॉप, सरकारी नौकरी कर करेंगी बिहार की सेवा

sunny leone top in bihar junior engineer exam
सनी लियोन के दुनिया भर में करोड़ों लोग दीवानें हैं
ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। कभी वह भी देश में होती हैं तो कभी वह भारत में अपना समय व्यतीत करती हैं। लेकिन, इन दिनों वह बिहार में भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में बिहार पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग ने जूनियर सिविल इंजीनियर के 214 पदों के लिए भर्ती निकाली। जिसमें, जब रिजल्ट आया तो हर कोई चौक गया। क्योंकि, वजह थी सनी लियोन एग्जाम में टॉप कर गई। बिना पेपर दिए टॉप करना बिहार में स्टूडेंट्स की पुरानी आदत है। लेकिन, इस बार तो एक ऐसे शख्स ने टॉप किया जो शायद ही कभी बिहार गया हो और तो और उसकी उम्र भी पेपर देने की सीमा को पार कर गई हो। परीक्षा में जी तोड़ मेहनत करने वाले विद्यार्थी हैरान हैं, कइयों को सदमा लग गया। कई समझ नहीं पा रहे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि उनकी पढ़ाई में कोई कमी रह गई। ऐसी क्या कमी रह गई कि वह टॉप नहीं कर सके और सनी लियोनी में ऐसा क्या खास था कि बिना पेपर दिए वह टॉप कर गई।

ये भी पढ़ें : 200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

sunny leone top in bihar junior engineer exam

ये भी पढ़ें : चीनी लड़की की चीनी चाल, 20 लड़कों को प्यार में फंसाकर लिए 20 आईफोन, बेचकर खरीद लिया घर

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक विद्यार्थी ने हमें बताया कि वह पिछले चार-पांच साल से पढ़ाई कर रहा है और इस एग्जाम का इंतजार कर रहा है या तो सरकार एग्जाम करवाती नहीं और करवा देती है तो फिर उसका रिजल्ट नहीं निकालती है और जब रिजल्ट निकालती है तो ऐसा कि सर पकड़ कर आदमी जमीन पर बैठ जाए। विद्यार्थी ने बताया कि सनी लियोनी एग्जाम में टॉप कैसे कर सकती है और अगर एग्जाम में टॉप कर भी दिया तो अब वह नौकरी क्या करेगी, क्या उन्हें इसके बारे में कुछ भी पता है? क्या सनी लियोन को पता है कि इंजीनियर का क्या काम होता है? क्या सनी लियोनी सिविल इंजीनियर का काम कर पाएंगी और अगर नहीं कर पाएंगी तो फिर उन्हें नौकरी आखिर दी ही क्यों जाएं।

ये भी पढ़ें : विदेशी लड़की को है देसी प्यार की तलाश, ब्वॉयफ्रेंड को हर साल देगी 60 लाख

बिहार सरकार के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग ने जूनियर इंजीनियर की मेरिट लिस्ट जारी की, जिसमे सनी लियोनी टॉपर है। सनी लियोनी को 98.5 अंक प्राप्त हुए हैं। ये अंक अकेडमिक पात्रता के आधार पर मिलते हैं। सनी के 98.5 अंको में 73.5 शिक्षा के हैं और 25 अनुभव के आधार पर दिए गए हैं।

Sunny leone marksheet in bihar exam
बिहार सरकार द्वारा जारी मेरिट लिस्ट जिसमें सनी लियोनी ने टॉप किया है 
ये भी पढ़ें : संस्कारी बहू बनाने वाले कोर्स में एडमिशन के लिए पहुंचे लड़के

इस पूरे मामले के बारे में जब बिहार के अधिकारियों से पूछा गया तो उनका जवाब सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। अधिकारियों का कहना था कि टाइपो हो गया है, मतलब लिखने में गलती हो गई है। आपने मात्रा की, बिंदी की गलती सुनी होगी। लेकिन नाम ही बदल जाए, अंक ही बदल जाए, ऐसी गलती सिर्फ बिहार में ही हो सकती है। खैर, बिहार वैसे भी मशहूर रहा है, इस तरीके के एग्जाम के बारे में। याद कीजिए कुछ साल पहले की वह घटना जब बिहार की एक टॉपर को अपने सब्जेक्ट के नाम भी ठीक से नहीं पता नहीं थे। खैर इस मामले पर बनी रहेगी हमारी नजर। आप बने रहे बकवास न्यूज़ के साथ।

ये भी पढ़ें : रोज सीरियल देखती थी लड़की, पापा को कहा- बड़ी होकर नागिन बनेगी

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...