![]() |
| बीजेपी ने इस बार नारा दिया है अबकी बार 400 के पार |
साल 2019 के लोकसभा चुनाव को ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और नेता अपनी तैयारियों में लग गए हैं। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी के कुछ सांसद चिंता में हैं, चिंता की वजह यह है कि कई सांसद अपने संसदीय क्षेत्र को भूल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कुछ सांसद सर्वे में पता लगाएंगे कि वह कहां से जीते थे। पांच साल बीतने के बाद एक बार भी कई सारे सांसद अपनी जनता के बीच नहीं पहुंचे हैं। क्योंकि साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा से प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। इसके लिए बीजेपी ने अभी से कमर कस ली है। लेकिन चिंता की बात यह है कि कई नेताओं को नहीं पता कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें : धोनी की परफॉर्मेंस देख कर आडवाणी को आया जोश, कहा 2019 में उन्हें ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए
बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, एक नेता ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि उनकी उम्र 70 साल हो गई है। इसलिए उन्हें चीजें ज्यादा याद नहीं रहती। यही वजह है कि वह वोट देने वाली जनता को भी भूल गए और लोगों को भी भूल गए और उस जगह को भी भूल गए जहां से वह चुनाव जीते थे इसमें उनका कोई कसूर नहीं है।
ये भी पढ़ें : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर स्मृति ईरानी की पीएम मोदी के खिलाफ बगावत
सूत्रों से पता चला है कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की एक बड़ी मीटिंग हुई। इस मीटिंग में नेताओं से कहा गया कि जनता के बीच जाएं अपने संसदीय क्षेत्र में जाकर लोगों से बात करें। उनके उनके मन को टटोले, जनता को क्या पसंद है और क्या नापसंद है ये जाने। इसी दौरान एक नेता ने बताया कि उन्हें याद नहीं है कि वह कहां से चुनाव जीते हैं। जैसे ही नेता के मुंह से यह बात निकली, दूसरे नेताओं से भी सवाल पूछने लग गए। क्योंकि 5 साल होने को हैं और नेता अभी तक उस जनता के पास नहीं पहुंचे हैं जिससे उन्होंने हाथ जोड़कर वोट मांगा था।
![]() |
| सांसदों के गायब होने वाले पोस्टर कई राज्यों में चिपकाए गए हैं |
इस पूरे मामले पर कई वोटर्स का कहना है कि उन्होंने नेता जी को वोट दिया था। लेकिन नेताजी उनके पास दोबारा नहीं आए। नेता जी ने गांव में जाकर वादा किया था कि वह 24 घंटे बिजली देंगे। लेकिन 24 घंटे तो दूर की बात। उन्हें 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं, पानी का वादा भी किया गया था। अच्छे स्कूल बनाएंगे, यह भी कहा था। किसानों के लिए तो ढेर सारे वादे किए थे। लेकिन, 4 साल में नेताजी के मुंह से किसानों के लिए एक भी शब्द नहीं निकला।
ये भी पढ़ें : धार्मिक स्थलों पर जीएसटी नहीं लगेगा, बीजेपी भक्तों ने कहा- उनसे भी ना लिया जाए जीएसटी
इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता चिंतित हैं। वहीं, विपक्ष के कई नेता ऐसे हैं जिन्हें अपने संसदीय क्षेत्रों का पता नहीं। चुनाव जीतने के बाद से लोकसभा आ गए और लोकसभा से कभी बाहर निकले ही नहीं दिल्ली में बिंदास तरीके से रहे और अपने संसदीय क्षेत्र में जाना भी हुआ तो अपने घर और अपने खास लोगों से मिलकर वापस चले गए। ऐसा बहुत कम हुआ कि वह जनता के बीच गए हैं और जनता के दर्द को महसूस किया हो। अभी देखना होगा कि इस पूरे मामले पर पार्टियां क्या कर पाती हैं और नेताओं का क्या रुख हो पाता है पूरी खबर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बनें रहें हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : महंगा पेट्रोल, एक्टर प्रकाश राज का मोदी पर बड़ा हमला
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें