सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा

Delhi chief minister Arvind kejriwal with muffler

ये भी पढ़ें : गेम ऑफ थ्रोन्स के निर्माता आम आदमी पार्टी पर बनाएंगे सीरीज़

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मीडिया में चर्चा में रहते हैं। कभी चर्चा उनका काम बनता है तो कई बार उनके सादे पहनावे की बीतें की जाती हैं।कुछ साल पहले अरविंद केजरीवाल का मफलर काफी प्रसिद्ध हुआ वजह था। सर्दियों से पहले ही अरविंद केजरीवाल का मफलर पहनना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता था। मफलर के बारे में काफी बातें कहीं जाने लगी, इसीलिए अब लंदन के म्यूजियम में अरविंद केजरीवाल के एक मफलर को ₹1000000 में खरीदने की घोषणा की है।

वीडियो देखें : अरविंद केजरीवाल और कपिल मिश्रा अगर दीवार फिल्म में होते तो क्या होता ?

लंदन के म्यूजियम का कहना है कि भारत में अरविंद केजरीवाल का मफलर काफी प्रसिद्ध होता है।दिल्ली की सर्दी शुरू होते ही अरविंद केजरीवाल मफलर पहन लेते हैं। सर्दी से बचाव के लिए पहना जाने वाला मफलर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता है।इसी को देखते हुए उन्होंने अरविंद केजरीवाल के मफलर को खरीदने का फैसला किया है।

Delhi chief minister Arvind kejriwal tweet on muffler
ये भी पढ़ें : म्यूज़ियम में रखा जाएगा केजरीवाल के धरने वाला सोफा, एलजी ने फाइल क्लीयर की

जैसे ही इस बात की जानकारी भारत में पहुंची आम आदमी के पार्टी नेताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। नेताओं का कहना था कि देश में ही नहीं विदेश में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चर्चा हो रही है। आप अंदाजा लगा सकते हैं जब अरविंद केजरीवाल का मफलर 1000000 में बिक रहा है तो उनके कपड़ों की कीमत कितनी होगी।

ये भी पढ़ें : मॉनसून आने के बाद भी दिल्ली में बारिश नहीं, केजरीवाल देंगे मौसम विभाग के बाहर धरना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मफलर 1000000 रुपए में बिका तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया।उनका कहना था कि मुख्यमंत्री अपने आप को आम आदमी कहते हैं और वह ₹1000000 का मफलर पहनते हैं। एक के बाद एक विपक्षी नेताओं ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधना शुरू कर दिया।

Delhi chief minister Arvind kejriwal with muffler

ये भी पढ़ें : आशुतोष ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया, कुमार विश्वास के साथ मिल कर बनाएंगे आम आदमी पार्टी द्वितीय

कभी उनके अपने रहे कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि अब उन्हें बताना चाहिए कि उनके पास इतने पैसे कहां से आए। हालांकि, कपिल मिश्रा के हमले पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि इन छोटी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। केजरीवाल का मफलर लंदन में जा रहा है जो कि काफी बड़ी बात है। उस पर ध्यान देना चाहिए कि लंदन के म्यूजियम को केजरीवाल का मफलर अपने म्यूजियम में रखने से कितना फायदा हो पाता है और कितने लोग उनके मफलर को देखने आते हैं पूरी जानकारी के लिए आप बने रहें बकवास है उसके साथ।

ये भी पढ़ें : मोदी सरकार का ऐलान, दिल्ली में चुनाव लड़ेंगे उप-राज्यपाल

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...