![]() |
| कोलकाता पुलिस कमिश्नर के घर सीबीआई पहुंचने के बाद ममता बनर्जी धरने पर बैठ गयीं |
ये भी पढ़ें : ACP प्रद्युम्न को दी जा सकती है CBI की कमान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया। ममता बनर्जी केंद्र सरकार से नाराज हैं। उन्होंने मोदी सरकार पर सीबीआई का गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी का कहना है कि मोदी सरकार सीबीआई के जरिए उन्हें डराने की कोशिश कर रही है लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं। सीबीआई के इस्तेमाल पर गलत आरोप के साथ-साथ ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर बंगाल के लिए अलग से सीबीआई की मांग की है। ममता बनर्जी चाहती हैं कि पश्चिम बंगाल को अलग सीबीआई दी जाए और उस सीबीआई की बागडोर उनके हाथों में दी जाए।
ये भी पढ़ें : अस्थाना खोलेंगे ‘नई CBI’, असली CBI होने का दावा
ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी सरकार उनके खिलाफ साजिश रच रही है। साजिश के तहत सीबीआई के अफसरों को उनके राज्य में भेजा जा रहा है। इसीलिए अब ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टियों से मिलकर मदद मांगी है और कहा है कि वह चाहते हैं कि बंगाल के लिए अलग से सीबीआई बनाई जाए।
ये भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या वाले एपिसोड से सीबीआई को मिला आइडिया, लाई डिटेक्टर की बजाए कॉफी से सच उगलवाने की तैयारी
ममता बनर्जी ने सीबीआई की मांग की तो विपक्ष के कई नेता उनके समर्थन में आ गए। सबसे ज्यादा समर्थन में देखी गई मायावती और अखिलेश यादव। दोनों का कहना था कि अगर ममता दीदी को सीबीआई मिलती है तो उनको असली वाली सीबीआई से छुटकारा मिल जाएगा और यह वाली सीबीआई उनकी मदद करेगी।
ये भी पढ़ें : चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क
![]() |
| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ममता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने का वचन दिया है |
हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि ममता सीबीआई की मांग क्यों कर रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी को दिल्ली वाली सीबीआई से डर लग रहा है। क्योंकि सीबीआई उन्हें गिरफ्तार उनके अफसरों को गिरफ्तार कर सकती है अगर ऐसा होता है तो सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें ही होता है।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस ने दिया बीजेपी को हैरान करने वाला ऑफर, योगी को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाने की मांग
विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह लगातार सीबीआई का दुरुपयोग करती रही है। हालांकि किसी भी नेता ने यह नहीं बताया कि यूपीए के सरकार में सीबीआई का इस्तेमाल किस तरीके से होता था। फिलहाल देखना होगा कि ममता बनर्जी को क्या नई सीबीआई मिल पाती है या नहीं। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर, आप बने रहे हमारे साथ।
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें