![]() |
| भारतीय वायुसेना के मिराज विमानों ने पाकिस्तान पर बम बरसाए हैं |
ये भी पढ़ें : भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र गए इमरान खान, कहा - आतंकवाद पर बनने वाली फिल्मों में पाकिस्तान को भी हिस्सा दिया जाए
पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान में आलू- टमाटर के दाम 150 रुपये किलो हो गए हैं। टमाटर बेचने वाले सब्जी दुकानदारों को तो अपने टमाटरों की सुरक्षा में पाकिस्तानी पुलिस को लगाना पड़ा, पाकिस्तानी आवाम इसके बाद आलू और टमाटर का इंतजार कर रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि एक अच्छा पड़ोसी होने के नाते हिंदुस्तान आलू और टमाटर ज़रूर भेजेगा, लेकिन आलू-टमाटर के बदले हिंदुस्तान ने उन्हें कुछ और भेजा, मिराज लड़ाकू विमानों ने घुसकर 1 हजार किलो के बम गिरा दिए, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता के मुताबिक उन्हें जब विमानों की आवाज़ सुनाई दी तब उन्हें लगा कि शायद भारतीय वायुसेना आलू और टमाटर एयर ड्रॉप करने वाली है, लेकिन बाद में पता चला कि टमाटर के बदले इंडियन एयरफोर्स ने बम ड्रॉप किए हैं
ये भी पढ़ें : VIDEO - भारत के टमाटर का जवाब एटम बम से देगा पाकिस्तान
भारत के प्रतिबंध के बाद से पाकिस्तान की हालात काफी खराब हो गई है। वहां महंगाई काफी बढ़ गई है। लगातर बढ़ती महंगाई के कारण वहां के आम लोग परेशान हैं तो वहीं वहां की सरकार परेशान है और आंतकियों का हाल भी बुरा होता जा रहा है। आतंकियों पर मंगलवार की सुबह 12 मिराज विमानों हमला कर दिया। बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के एलओसी स्थित आतंकी कैंप लांच पैड्स को वायुसेना हवाई हमलों में पूरी तरह से नष्ट कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद के नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया।
ये भी पढ़ें : सिद्धू को ताली बजवाने की कला के लिए इमरान खान ने पाकिस्तान ने बुलाया था
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के एफ16 विमान ने भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 को जवाबी कार्रवाई देने की कोशिश की। लेकिन, भारतीय फॉर्मेशन के आकार के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए। इस अभियान को वेस्टर्न एयर कमांड ने अंजाम दिया। वायुसेना के मिराज ने जिस लक्ष्य को नष्ट किया उनमें से एक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का क्षेत्र भी शामिल है। अभी देखना होगा कि इस पूरी घटना पर पाकिस्तान की ओर से क्या कहा जाता है। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी हमारे नजर आप बने रहें हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : 71 की जंग के वक्त क्या कर रहे थे इमरान खान जब हिंदुस्तान ने 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को जीवनदान दिया था
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास
©BakwasNews

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें