सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ED की रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ के बाद पैदा हुए रोज़गार के नए अवसर, दिल्ली में ED और CBI के सामने पेश होने के लिए खुलेंगे कोचिंग सेंटर

priyanka gandhis husband robert vadra
सोनिया गांधी के दामाद और राहुल गांधी के जीजाजी हैं रॉबर्ट वाड्रा 
ये भी पढ़ें : चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी कर रहे हैं भाई बहनों की तलाश, दूर के रिश्तेदारों से साधा संपर्क

एक सर्वे के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में  अलग-अलग विषयों की हजारों कोचिंग खुल चुकी हैं। लेकिन, अब एक नए विषय पर भी कोचिंग खोलने की प्लानिंग चल रही है। जानकारों के मुताबिक, साल 2019 लोकसभा चुनाव से पहले ईडी/ सीबीआई के सामने पेश होने की खास कोचिंग खोलने जा रही है। यह कोचिंग कुछ लोगों और कुछ नेताओं की वजह से खोली जा रही है। क्योंकि टीवी पर रोजाना किसी ना किसी नेता के यहां सीबीआई के छापे, ईडी से पूछताछ की खबरें आती हैं। इसी को देखते हुए कोचिंग सेंटर में अपना व्यापार कर रहे लोगों ने मन बनाया है कि वह ईडी और सीबीआई के सामने पेश होने की कोचिंग खोलें। उनको लगता है कि इसमें काफी कमाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी बोले दिवाली पर खरीदना चाहिए था राफेल, डिस्काउंट के बाद सस्ता पड़ता

हालांकि, यह भी साफ नहीं हुआ है कि इस कोचिंग का उद्घाटन कौन करेगा। क्योंकि ज्यादातर मौकों पर नेता ही कोचिंग सेंटरों का, स्कूलों का, कॉलेजों का और अलग-अलग संस्थानों का उद्घाटन करते हैं। इसीलिए इस बात पर अभी संशय बना हुआ है कि उद्घाटन कौन करेगा? और कोचिंग सेंटर के मालिक उद्घाटन किससे करवाएंगे। इस कोचिंग में एडमिशन लेने वालों को कितनी फीस चुकानी होगी? यह अभी साफ नहीं हो पाया है कई लोगों ने फीस के बारे में अभी से आरटीआई लगानी शुरू कर दी है। लेकिन, आरटीआई से भी कोई जवाब ना मिलने पर लोगों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार आईटीआई को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। कोचिंग खोलने वाले शख्स ने कहा है कि वह नेताओं से अलग से फीस लेंगे।

priyanka gandhis husband robert vadra in ED office for interrogation
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से घंटों पूछताछ की है
ये भी पढ़ें : ऐश्वर्या-तेजप्रताप के तलाक पर राहुल गांधी कंफ्यूज़, कहा - शादी अभिषेक से हुई तो तेजप्रताप क्यों मांग रहे हैं तलाक ?

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, कोचिंग सेंटर के मालिक ने बताया कि पिछले 2 महीने से वह ईडी और सीबीआई के सामने पेश होने की क्लासेस की कोचिंग खोलने की तैयारी में हैं। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था क्योंकि उनके पास वक्त नहीं था और उनके टीचर भी बाहर गए हुए थे लेकिन अभी सारे टीचर आ गए हैं इसी को देखते हुए उन्होंने फैसला लिया है कि वह कोचिंग खोलेंगे।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस ने दिया बीजेपी को हैरान करने वाला ऑफर, योगी को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाने की मांग

मालिक का कहना था कि कोचिंग में एडमिशन लेने वालों की कोई उम्र तय नहीं की गई है। इस कोचिंग में कोई भी आ सकता है। बस उसे फीस चुकानी होगी। मालिक के मुताबिक, नेताओं से ज्यादा फीस ली जाएगी। क्योंकि नेताओं को कोई बात एक बार में समझ में नहीं आती है। उन्हें बार-बार समझानी पड़ती है, जिसकी वजह से टीचर्स की एनर्जी खत्म होती है। इसी को देखते हुए उन्होंने फैसला लिया है कि वह नेताओं से ज्यादा फीस वसूल लेंगे। कोचिंग सेंटर के मालिक के मुताबिक, नेताओं को सिखाने के लिए क्लास में एक नहीं बल्कि वह चार टीचर की सर्विस देंगे। क्योंकि नेताओं को अच्छा लगता है जब उनके साथ साथ कोई सिक्योरिटी गार्ड या उनको गाइड करने वाला चलता है। इसी को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें : राजा, मंत्री, चोर और सिपाही वाले खेल से चुने जा रहे हैं मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल

जब कोचिंग के मालिक से बकवास न्यूज़ के रिपोर्टर ने पूछा कि क्या नेताओं के रिश्तेदारों से ज्यादा फीस वसूली जाएगी तो इस पर मालिक का कहना था कि देखा जाएगा किस नेता का क्या काम करता है और रिश्तेदार क्या काम करता है। हालांकि, रॉबर्ट वाड्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर सोच करो विचार करेंगे उनके मुताबिक उन को सिखाना थोड़ा आसान होगा क्योंकि वह आर यू सीरियस? आर यू सीरियस कहने में माहिर हैं इसी को देखते हुए वह इस पर विचार कर सकते हैं। देखना होगा कोचिंग मालिकों की अब क्या राय बन पाती है इस खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर, आप बने रहे हमारे साथ।

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...