सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शादी के बाद रणवीर-दीपिका का पहला झगड़ा सामने आया, दीपिका की स्कर्ट पहन गए रणवीर

ranveer singh and deepika padukone
रणवीर और दीपिका की शादी अभी हाल ही में हुई है

ये भी पढ़ें : शादी में नाराज हुए रणवीर के फूफा, रसगुल्ला ना मिलने से आपा खोया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में शादी की। शादी से पहले दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त माने जाते थे। लेकिन, शायद ही किसी को उम्मीद थी कि दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे।लेकिन, जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के तमाम लोगों ने इसका स्वागत किया और उनकी शादी में हर कोई शरीक भी हुआ। लेकिन, शादी के बाद दोनों का पहला झगड़ा सामने आया है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण की स्कर्ट पहन ली जिससे वह गुस्सा हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ ही समय पहले दीपिका ने अपने लिए एक स्कर्ट खरीदी थी। लेकिन रणबीर को यह ज्यादा पसंद आई और उन्होंने इसे पहन लिया जिसे दीपिका गुस्सा हो गई।

ये भी पढ़ें : इटली जाएंगे करणी सेना के लोग, खिलजी और पद्ममावती की शादी रुकवाने की होगी कोशिश

बताया जा रहा है कि दीपिका को खुश करने के लिए रणबीर समय-समय पर उनके कपड़े पहनते रहते हैं। उन्हें उनके लहंगे और स्कर्ट काफी पसंद आते हैं और वह कई बार इनको पहन कर फोटो भी खिंचवा चुके हैं और कई बार वह कई समारोह में भी जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर उनका काफी मजाक बनाया जाता है। लेकिन ये रणवीर की अपनी पसंद है और दीपिका भी इसके लिए उनकी काफी तारीफ करती हैं। लेकिन, अब दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा चल रहा है।

ranveer singh wearing skirt
रणवीर अक्सर स्कर्ट पहने हुए नज़र आ जाते हैं



दीपिका-रणवीर के घर में झाड़ू पोछा करने वाली एक महिला ने बताया कि दोनों एक दूसरे के साथ प्यार से रहते हैं। लेकिन पिछले 2 दिनों से दोनों में झगड़ा चल रहा है। वजह है रणवीर का दीपिका की स्कर्ट पहनना। बकवास न्यूज़ से बात करते हुए, इस महिला ने बताया कि कुछ ही समय पहले बाजार से दीपिका अपने लिए एक ब्लैक कलर की स्कर्ट लेकर आई थी। लेकिन रणवीर इसे पहनकर सामने खड़े हो गए, जिससे दीपिका एकदम से गुस्सा हो गई। उनका कहना था कि यह स्कर्ट उन्होंने खासतौर पर एक पार्टी के लिए पहनी है। लेकिन रणबीर ने कहा कि उन पर यह ज्यादा अच्छी लग रही है। इसलिए वह इसे पहनकर पार्टी में जाएंगे। इसके बाद दीपिका का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

ये भी पढ़ें : कोहली के साथ मैच देखकर अनुष्का ने भी सीख लिया क्रिकेट, महिला टीम में होंगी शामिल

महिला के मुताबिक, रणवीर का स्कर्ट पहनना दीपिका को काफी पसंद आता है और वह समय-समय पर उसे खुश करने के लिए इस तरीके के कार्य करते रहते हैं। लेकिन अब ऐसा होने से वह गुस्सा है बताया जा रहा है कि इसके बाद रणबीर ने दीपिका को मनाने के लिए वादा किया है कि आगे से वह उनकी किसी भी कपड़े को हाथ नहीं लगाएंगे और किसी भी कपड़े को नहीं पहनेंगे।

ये भी पढ़ें : ढाई दिन में खत्म हुआ राजकोट टेस्ट, अनुष्का ने बाकी बचे वक्त में टीम से घर की सफाई करवाई

अभी देखना होगा कि इस पूरे मामले के बाद दोनों किस तरीके से आगे रहते हैं। क्या दोबारा से रणवीर दीपिका के किसी कपड़े में नजर आएंगे या वह अब अपने लिए अलग कपड़े खरीदे। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर, आप बने रहे हमारे साथ।

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...