![]() |
| नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब सरकार में मंत्री हैं |
कांग्रेसी नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को पाकिस्तान में नजर आए। सिद्धू पाकिस्तान में इमरान खान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस पर काफी विवाद हो रहा है। भाजपा सिद्धू के बहाने कांग्रेस पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ी रही है तो वहीं कहा जा रहा है कि सिद्धू की ताली बजाने की कला को देखते हुए उन्हें पाकिस्तान बुलाया गया था। सिद्धू ने पाकिस्तान में जाकर खूब तालियां बजाई। इससे पाकिस्तान के नई पीएम भी खुश हो गए।
ये भी पढ़ें : पुलवामा हमले का जवाब देने के लिए 'निंदा' मिसाइल दागेंगे नेता, डोभाल कर रहे हैं काम
कॉमेडी शो के जज रह चुके सिद्धू को ठहाके लगाने और तालियां बजाने के लिए जाना जाता है। कई बार उन्हें ठोको गुरु का नाम भी दिया जाता है। बकवास न्यूज के सूत्रों से पता चला है कि सिद्धू को पाकिस्तान में स्पेशली तालियां बजाने के लिए ही बुलाया गया था। क्योंकि, पाकिस्तान में जब भी कुछ बजाने के लिए बात सामने आती है तो लोग बम धमाके कर देते हैं। इमरान खान इससे दूर रहना चाहते थे।
ये भी पढ़ें : गोली चलते ही पाकिस्तान के रक्षामंत्री की पैंट उतरी
![]() |
| सिद्धू इमरान खान के पक्के दोस्त कहे जाते हैं |
पाकिस्तान में सिद्धू के ताली बजाने के अंदाज को वहां के लोग भी सिखना चाहते हैं। बकवास न्यूज के सूत्रों के मुताबिक, इमरान खान चाहते हैं कि सिद्धू उसकी पार्टी के नेताओं को उनके जैसा भाषण देना, तारीफ करना और तालियां बजाना सिखा दें। अगर सिद्धू ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो उनकी पार्टी को काफी फायदा होगा। हालांकि, हमें अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि सिद्धू ने इस पर इमरान खान को क्या जवाब दिया। बताया जा रहा है कि खुद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान-सिद्धू के बड़े फैन हैं वो भी सिद्धू से काफी कुछ सिखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : BREAKING NEWS - बहुत दिनों से इमरान खान ने नहीं की है शादी, छोड़ सकते हैं प्रधानमंत्री का पद
![]() |
| सिद्धू अब द कपिल शर्मा शो में नज़र नहीं आएंगे |



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें