क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं
![]() |
| यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हमेशा भगवा रंग के कपडों में ही नज़र आते हैं |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आप जब भी देखते होंगे वह भगवा रंग में रंगी ड्रेस में नजर आते हैं। बताया जाता है कि योगी आदित्यनाथ जहां भी बैठते हैं वहां भगवा रंग का कपड़ा रखा होता है। योगी आदित्यनाथ उसी पर बैठते हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रिकेट के भी फैन रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले वह क्रिकेट का मैच देख रहे थे इस दौरान उनकी नजर गेंद पर गई, इसी को देखते हुए उन्होंने मांग कर डाली कि भारत में टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाने चाहिए। सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ का कहना है कि हम सभी को अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि हर रंग का अपना एक अलग महत्व होता है, यही वजह है कि वह भगवा रंग की गेंद से टेस्ट मैच करवाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें : स्पोर्ट्स चैनलों पर नहीं मिलेगा लाइव मैच का मज़ा, टीआरपी के लिए अब नेताओं की रैलियों का होगा लाइव प्रसारण
योगी आदित्यनाथ हाल ही में उत्तर प्रदेश के कई शहरों के नाम बदल चुके हैं। योगी आदित्यनाथ भले ही जनता के लिए कुछ काम करें या ना करें। लेकिन वह ऐसे कामों से कभी भी नहीं चूकते हैं। धर्म के नाम पर वोट कैसे मांगा जाता है यह योगी आदित्यनाथ को बखूबी आता है। देश में करोड़ों लोग क्रिकेट के फैन हैं इसी को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने अब क्रिकेट पर अपना ध्यान करा लिया है। बताया जा रहा है कि योगी चाहते हैं कि क्रिकेट के जरिए वह भगवा का प्रचार करें। यही वजह है कि उन्होंने भगवा गेंद को चुना।
![]() |
| ज्यादातर टेस्ट मैच लाल रंग की बॉल से होते हैं, डे-नाइट टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल होता है |
सूत्रों के मुताबिक, क्रिकेट का मैच देखते हुए योगी आदित्यनाथ के मन में ख्याल आया कि क्यों न सभी क्रिकेटरों के रंग को भगवा कर दिया जाए। इस पर योगी आदित्यनाथ के पास बैठे स्टाफ ने एतराज जताया। उनका कहना था कि क्रिकेटरों को भगवा नहीं किया जा सकता। क्योंकि ड्रेस का रंग आईसीसी तय करता है जो कि एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है, इस वजह से हम क्रिकेटरों की ड्रेस में बदलाव नहीं ला सकते।
ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो, रेस्टोरेंट ने लॉन्च की महागठबंधन खिचड़ी
योगी को बताया गया कि भगवा रंग पहले ही नीदरलैंड की टीम के पास है। स्टाफ की सारी बात सुनकर योगी आदित्यनाथ चुप हो गए। कुछ देर बाद उनके मन में ख्याल आया कि अगर कपड़ों को बदली नहीं किया जा सकता तो गेंद पर एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। योगी आदित्यनाथ ने अपने स्टॉफ से गेंद के नियमों के बारे में पूछा, सूत्रों के मुताबिक, योगी के ज्यादातर स्टाफ को आईसीसी के नियमों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी।
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी से लोकसभा में हुई बड़ी भूल, संसद से मेरा पुराना नाता है कहना भूले मोदी
सभी ने योगी की हां में हां भर ली। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में योगी आदित्यनाथ विधानसभा में एक कानून पारित करने वाले हैं। जिसके मुताबिक देश में खेले जाने वाले तमाम टेस्ट मैचों में भगवा गेंद का इस्तेमाल किया जाए। अभी देखना होगा कि क्या योगी आदित्यनाथ ऐसा कर पाएंगे या नहीं। इस पूरे मामले पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बने रहे हमारे साथ।
ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद को नहीं मालूम अपना संसदीय क्षेत्र, सर्वे में पता लगाएंगे कहां से जीते थे
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें