सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

71 की जंग के वक्त क्या कर रहे थे इमरान खान जब हिंदुस्तान ने 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को जीवनदान दिया था

prime minister of pakistan imran khan
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान
ये भी पढ़ें : भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र गए इमरान खान, कहा - आतंकवाद पर बनने वाली फिल्मों में पाकिस्तान को भी हिस्सा दिया जाए

पाकिस्तान के आतंकवादियों ने गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। लेकिन पाकिस्तान यह भूल गया कि भारत ने साल 1971 में उनके 90000 जवानों को रिहाई दी थी। मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान हैं उस वक्त महज 8 साल के थे। आज वह भारत के बारे में बातें करते हैं, नफरत भरी बातें करते हैं। भारत को शांति की बात सिखाते हैं। एटमी ताकत वाला देश होने की बात याद दिलाते हैं, वह भूल गए कि शांति की पहल हिंदुस्तान पहले कर चुका है। हर बार हमला पाकिस्तान की तरफ से होता है। हर बार धोखा पाकिस्तान की तरफ से दिया जाता है। इमरान खान 71 की जंग के वक्त पहली क्लास के छात्र थे, उस वक्त उन्हें डर होता था कहीं उनकी टीचर उनकी पिटाई ना कर दे। पाकिस्तान के आर्थिक हालात उस वक्त भी बेहद कमजोर थे जैसे आज हैं।  गांव में इक्का-दुक्का रेडियो हुआ करता था। रेडियो के जरिए 2 दिन पुरानी खबर पाकिस्तान में पहुंचती थी और उस वक्त बताया जाता था हिंदुस्तान की फौज ने पाकिस्तान को नाकों चने चबा दिए हैं।

ये भी पढ़ें : पुलवामा हमले का जवाब देने के लिए 'निंदा' मिसाइल दागेंगे नेता, डोभाल कर रहे हैं काम

भारत ने पाकिस्तान का भूगोल बदल कर इतिहास रच दिया था लेकिन पाकिस्तान आज भूल गया है कि आतंकवाद कभी किसी का भला नहीं करता है। आतंकवाद में बहता है खून और यह खून हर किसी का निकलता है। जाने जाती हैं, किसी की मां की कोख उजड़ जाती है तो किसी की मांग। तो किसी के सर से उठ जाता है अपने पिता का साया। जिस शख्स को आप अपने सामने देखते थे उसको दीवार पर लटकी फोटो में देखना पड़ता है और फोटो पर चढ़ी होती है फूलों की माला और नाम के आगे लिख दिया जाता है शहीद।

ये भी पढ़ें : सिद्धू को ताली बजवाने की कला के लिए इमरान खान ने पाकिस्तान ने बुलाया था

general niyazi and jj singh 1971 pak soldiers surrender
1971 की जंग में जनरल नियाजी ने 90 हजार सैनिकों के साथ भारत के सामने सरेंडर कर दिया था
इमरान खान अपने आप को कितना भी कितना भी साफ बताएं, कितना भी साफ सुथरा बताएं लेकिन काली हकीकत यही है कि आतंकवाद उन्हीं के देश से आता है। अपनी धरती से आतंकवाद को मिटा नहीं सकते और इस आतंकवाद को प्रायोजित करते हैं, आतंकवादियों के हक में खड़े हो जाते हैं पाकिस्तान के नेता। वो ये ना भूले यह वही हिंदुस्तान है जिसने 1948, 1965,  1971 और कारगिल युद्ध में उन्हें हराया है, कुछ दिन पहले पाकिस्तान देख चुके होंगे भारतीय सैनिकों का शौर्य जब सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा था। अब एक बार फिर पाकिस्तान ने गंदा खेल खेला है, शहीदों के परिवार से पूरे देश भर से अब एक ही आवाज आ रही है याचना नहीं रण चाहिए, बातचीत नहीं युद्ध चाहिए।

ये भी पढ़ें : गोली चलते ही पाकिस्तान के रक्षामंत्री की पैंट उतरी

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...