सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो, रेस्टोरेंट ने लॉन्च की महागठबंधन खिचड़ी

congress leader priyanka gandhi vadra
लखनऊ में प्रियंका गांधी ने अपना पहला रोड शो किया
ये भी पढ़ें : बीजेपी सांसद को नहीं मालूम अपना संसदीय क्षेत्र, सर्वे में पता लगाएंगे कहां से जीते थे


लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी है। यूपी में अखिलेश और मायावती के गठबंधन में जगह ना मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतार कर पूरा ज़ोर लगा दिया है, प्रियंका गांधी ने लखनऊ में भाई राहुल के साथ रोड शो किया, हालांकि विपक्ष ने 2019 लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को घेरने के लिए महागठबंधन का ऐलान कर दिया है, वहीं संकेत दिए जा रहे हैं कि सभी पार्टियां या यूं कहें लगभग सभी पार्टियां, मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए नेता तैयार हो रहे हैं, बैनर तैयार हो रहे हैं, तैयार किए जा रहे हैं अलग-अलग नारे, जो आने वाले समय में रैलियों में दिए जाएंगे और आपको सुनाई देंगे। लेकिन इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक रेस्टोरेंट में महागठबंधन नाम की खिचड़ी भी लॉन्च कर दी गई है।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी से लोकसभा में हुई बड़ी भूल, संसद से मेरा पुराना नाता है कहना भूले मोदी

BJP leaders in delhi making khichdi
खिचड़ी बनाते बीजेपी नेता

बताया जा रहा है कि महागठबंधन के लोगों को खिचड़ी की तरह ट्रीट किया जा रहा है। इसीलिए दूसरों को चिढ़ाने के लिए खिचड़ी की लॉन्चिंग की गई है। सूत्रों के मुताबिक, रैली में आने वाले लोगों को खिचड़ी खिलाई जाएगी। बकवास न्यूज से बात करते हुए विपक्ष के एक नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर  कई तरीके के खुलासे किए। नेता जी बताया कि जिस तरीके से साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने चाय पर चर्चा नाम का कार्यक्रम शुरू किया था, उसी तर्ज पर वह भी अब महागठबंधन की खिचड़ी का कार्यक्रम लांच करने वाले हैं, नेताजी के मुताबिक, इस तरीके के कार्यक्रमों से जनता काफी खुश होती है।

ये भी पढ़ें : धोनी की परफॉर्मेंस देख कर आडवाणी को आया जोश, कहा 2019 में उन्हें ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए

mahagathbandhan sonia mayawati mamata rahul gandhi
मोदी को हराने के लिए सभी विरोधी दल एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं
ये भी पढ़ें : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर स्मृति ईरानी की पीएम मोदी के खिलाफ बगावत

बकवास न्यूज़ से बात करते हुए नेता जी ने बताया कि चाय दस रुपये की आती है और मोदी ने लोगों को फ्री में चाय पिलाई, जिससे जनता उनकी फैन हो गई और उन्होंने उन्हें वोट दिया। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जनता को फ्री में खिचड़ी खिलाने वादा किया है। अब वह जब भी रैली करेंगे जनता को फ्री में खिचड़ी खिलाएंगे और उम्मीद करते हैं कि जनता उनकी फैन हो जाएगी और 2019 में उन्हें ही वोट करेगी।

ये भी पढ़ें : लोगों तक विकास पहुंचाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, मुहल्लों का नाम विकास नगर, विकासपुरी किया जाएगा, हर तरफ दिखेगा विकास

बता दें, इससे पहले कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में खाट(चारपाई) का आयोजन भी कर चुकी है,जिसमें हर रैली में खाट डाली थी और लोगों को दी जाती थी। हालांकि, चारपाई को लोग अपने घरों में उठा ले गए। लेकिन, जनता ने उन्हें वोट नहीं दिया और कांग्रेस और समाजवादी पार्टी चुनाव हार गए। अभी देखना होगा कि विपक्ष के नेताओं की योजना कितनी साकार हो पाती है। इस खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज की नजर आप बनें रहें हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : धार्मिक स्थलों पर जीएसटी नहीं लगेगा, बीजेपी भक्तों ने कहा- उनसे भी ना लिया जाए जीएसटी

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...