सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र गए इमरान खान, कहा - आतंकवाद पर बनने वाली फिल्मों में पाकिस्तान को भी हिस्सा दिया जाए

pakistan prime minister imran khan
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा की भूमिका पर पाकिस्तान नाराज़, कहा पाकिस्तानियों से बेहतर आतंकी कोई नहीं

दुनिया में जब भी आतंकवाद का नाम आता है उसमें सबसे ऊपर आता है भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का। पाकिस्तान में आतंकवाद किस तरह फैला हुआ है इस बात का अंदाजा आप वहां के आतंकवादियों से लगा सकते हैं। लेकिन, अब पाकिस्तान इसके लिए पैसा मांगना चाह रहा है। पाकिस्तान की आर्थिक व्यवस्था लगातार नीचे जा रही है। इसका समाधान निकालने के लिए पाकिस्तान ने एक कानून बनाया है जिसके मुताबिक दुनिया भर में आतंकवाद पर बनने वाली फिल्मों की कमाई में पाकिस्तान अपना हिस्सा मांगेगा।

ये भी पढ़ें : भारत में बढ़ते राष्ट्रप्रेम को देखते हुए पाकिस्तान बनाएगा Made In India चीज़ें

पाकिस्तान सरकार में एक मंत्री का दावा है कि पाकिस्तान पर दुनिया भर में आतंकवाद को लेकर काफी सारी फिल्में बनाई जाती हैं। पाकिस्तान के मुताबिक, आतंकवाद का कॉपीराइट पाकिस्तान का है। इसलिए आतंकवाद पर बनी फिल्मों से होने वाली कमाई का हिस्सा उन्हें मिलना चाहिए। पाकिस्तान के मंत्री आतंकवाद पर बनी फिल्मों में हिस्से की मांग कर रहे हैं।

poster of film uri surgical strike
उरी पर पाकिस्तानी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी है फिल्म उरी
ये भी पढ़ें : एशिया कप में पाकिस्तान का टीम इंडिया पर बड़ा आरोप, मिले हुए हैं भारत और अफगानिस्तान

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ में भी इस पूरे मामले को लेकर एक चिट्ठी लिखी है और पाकिस्तान वर्ल्ड बैंक जाने की तैयारी भी कर रहा है। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि उन्हें पैसा दिया जाए। क्योंकि, अगर फिल्म में उनके नाम का इस्तेमाल होता है तो उन्हें पैसा मिलना चाहिए और नाम ही नहीं आतंकवाद पर पाकिस्तान का अपना अलग कॉपीराइट है।

ये भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान मुकाबले को देखते हुए तोड़ने के लिए पाकिस्तान में नए टीवी लॉन्च

बकवास न्यूज़ से फोन पर बात करते हुए, पाकिस्तान के एक मंत्री ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि जब आतंकवाद के नाम पर हमें मतदान किया जाता है तो आतंकवाद पर बनने वाली फिल्मों को लेकर हमें पैसा क्यों नहीं दिया जाता। पाकिस्तान के मंत्री के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर आतंकवाद के नाम पर कई सारी फिल्में बना लेते हैं। लेकिन, कुछ भी हिस्सा उन्हें नहीं दिया जाता है, इससे वह दुखी हैं।

ये भी पढ़ें : खेलों में भारत को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान की नयी चाल, एशियन गेम्स में फिदायीन को शामिल करने की संयुक्त राष्ट्र से की मांग

पाकिस्तान कॉपीराइट कानून की बात कर रहा है। पाकिस्तान के मुताबिक, आतंकवाद का कॉपीराइट पाकिस्तान का है। इसलिए फिल्म की कमाई का कुछ पैसा उन्हें भी दिया जाना चाहिए। अभी देखना होगा कि इस पूरे मामले पर संयुक्त राष्ट्र क्या कदम उठा पाता है, क्या पाकिस्तान को आतंकवाद पर बनी फिल्मों को होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा दिया जाता है या नहीं। इस पूरे मामले पर बनी रहेगी हमारी नजर आप बने रहें हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : अपनी मां से बात करती पाकिस्तानी बच्ची का वीडियो हुआ वायरल

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...