![]() |
| कपिल शर्मा को उनके शानदार ह्यूमर के लिए जाना जाता है |
देश के जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा कई महीने से टीवी से दूर हैं। कपिल शर्मा के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। कपिल शर्मा के फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है। कपिल शर्मा जल्द ही दोबारा टीवी पर नजर आ सकते हैं। बकवास न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार कपिल शर्मा की भूमिका टीवी पर बिल्कुल अलग होगी। सूत्रों के मुताबिक, कपिल शर्मा न्यूज एंकर बनने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके लिए कपिल शर्मा काफी मेहनत भी कर रहे हैं। कपिल शर्मा की टीवी पर वापसी एक न्यूज एंकर के तौर पर होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, न्यूज एंकर बनने के लिए कपिल शर्मा कई महीनों से कई मशहूर टीवी एंकरों से ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्हें कई बार कई टीवी न्यूज चैनलों के दफ्तर में भी देखा गया।
ये भी पढ़ें : 71 की जंग के वक्त क्या कर रहे थे इमरान खान जब हिंदुस्तान ने 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को जीवनदान दिया था
लेकिन, कई महीनों की ट्रेनिंग के बाद भी कपिल को किसी भी एंकर का अंदाज पसंद नहीं आया। इसी दौरान उन्होंने एक टीवी चैनल पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा को एंकरिंग करते हुए देखा। संबित को टीवी पर एंकरिंग करते देख कपिल ने उनसे ट्रेनिंग लेने का फैसला किया। कई दिनों तक वो संबित के साथ-साथ गए। कहा जाता है कि संबित ने कपिल को एंकरिंग के कई टिप्स सिखाए। इन्ही टिप्स के सहारे कपिल न्यूज एंकर बनने का सपना देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें : पुलवामा हमले का जवाब देने के लिए 'निंदा' मिसाइल दागेंगे नेता, डोभाल कर रहे हैं काम
![]() |
| कपिल शर्मा पर अपने सहकर्मियों के साथ बुरा व्यवहार करने का आरोप भी लग चुका है |
हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि कपिल किस चैनल के साथ अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने वाले हैं। भले ही कपिल शर्मा को कई टीवी चैनल्स में जाते देखा गया हो, लेकिन, जब बकवास न्यूज ने कपिल शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने पर इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें : गोली चलते ही पाकिस्तान के रक्षामंत्री की पैंट उतरी
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें