सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

BREAKING NEWS - इमरान खान छोड़ सकते हैं प्रधानमंत्री का पद, कहा - चौथी शादी के लिए नहीं मिल रहा वक्त

pakistani prime minister imran khan wants to quit

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने मुल्क में कभी क्रिकेट की वजह से चर्चा में रहे तो कभी राजनीति की वजह से और अब वो मुल्क के प्रधानमंत्री हैं।  क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान अभी तक तीन शादियां कर चुके हैं। वहीं, उन पर कई लड़कियों के साथ संबंध रखने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कोई शादी नहीं की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इतने दिनों तक शादी ना होने की वजह से इमरान खान प्रधानमंत्री का पद छोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें : भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र गए इमरान खान, कहा - आतंकवाद पर बनने वाली फिल्मों में पाकिस्तान को भी हिस्सा दिया जाए

बताया जाता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को शादियों का शौक है।  वह बार-बार शादी करते रहते हैं। कई बार उनकी शादियों की खबरें मीडियम तक पहुंच पाती हैं तो कई बार वह खबरों को दबा देते हैं। अभी तक आधिकारिक रूप से उन्होंने तीन ही शादियां की हैं। लेकिन, उनकी पूर्व पत्नी ने आरोप लगाया था कि इमरान खान कई लड़कियों के साथ संबंध रख चुके हैं।

ये भी पढ़ें : एशिया कप में पाकिस्तान का टीम इंडिया पर बड़ा आरोप, मिले हुए हैं भारत और अफगानिस्तान

इमरान खान के घर में काम करने वाले एक नौकर ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया है कि इमरान खान ने अपने कई अधिकारियों को आदेश जारी करके कहा है कि उनके लिए कोई सुंदर सुशील कन्या ढूंढी जाए ताकि वह दोबारा से निकाह कर सकें इस पर कई अधिकारी इमरान खान से नाराज नहीं हैं अधिकारियों का कहना है कि एकदम से उनके लिए लड़की नहीं ढूंढी जा सकती है और वह भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के लिए इस पर इमरान खान नाराज हैं नौकर के मुताबिक हो सकता है कि इस नाराजगी की वजह से इमरान खान प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दें।

ये भी पढ़ें : खेलों में भारत को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान की नयी चाल, एशियन गेम्स में फिदायीन को शामिल करने की संयुक्त राष्ट्र से की मांग

pakistani prime minister imran khan wants with his three wives
इमरान खान तीन शादियां कर चुके हैं, तीनों से तलाक हो चुका है
बकवास न्यूज ने इमरान खान को कई बार फोन करने की कोशिश की। लेकिन, इमरान खान ने हमारे किसी भी फोन का रिप्लाई नहीं किया। वहीं के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इमरान खान को शादियों का शौक है तो वह ओर शादी करना चाहते हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री का पद होने की वजह से वह ऐसा ना करने में असमर्थ हैं।

ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा की भूमिका पर पाकिस्तान नाराज़, कहा पाकिस्तानियों से बेहतर आतंकी कोई नहीं

पाकिस्तान की सेना भी नहीं चाहती कि इमरान खान दोबारा शादी करें। जिसकी वजह से इमरान खान कई दिनों से नाराज चल रहे हैं यही वजह है कि वह कई दिनों से अपने ऑफिस भी नहीं आए हैं।  अभी देखना होगा कि क्या इमरान खान शादी ना होने की वजह से अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे पाते हैं या नहीं। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर, आप बने रहे हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : मीटिंग में न बुलाए जाने से पाक पीएम नाराज़, वेटर की ड्रेस पहन कर जानकारी जुटाने पहुंचे

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer - बकवास न्यूज़ पर लिखी या दिखायी गयी किसी भी सामग्री का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष करना है, ना कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, अगर हमारे लेखों, वीडियो, तस्वीरों से किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बकवास न्यूज़ उसके लिए क्षमाप्रार्थी है, बकवास न्यूज़ किसी भी स्तर पर धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करता है, इस पर डाली गयी सामग्री को सिर्फ व्यंग्य या कटाक्ष के तौर पर ही देखा और समझा जाए : टीम बकवास 
©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...