![]() |
| राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी |
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की शाम लोकसभा में राष्ट्रपति के भाषण पर स्पीच ऑफ थैंक्स
दिया। इस भाषण में उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर एक एक करके हमले किए। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी एक
बात कहना भूल गए। सूत्रों से पता चला है कि भाषण के बाद सभी ने प्रधानमंत्री मोदी
की तारीफ की। लेकिन उनके एक पर्सनल अफसर ने उन्हें बताया कि इस बार "आप संसद
से मेरा पुराना नाता है कहना भूल गए" इस बात को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का भी
चिंतित भी दिखे।
ऐसा
बहुत कम होता है जब प्रधानमंत्री मोदी कहीं भी जाएं और कोई भी भाषण दें तो वहां वह
यह हमेशा कहते हैं कि यहां से मेरा पुराना नाता है। लगभग हर जगह पर प्रधानमंत्री
मोदी अपना रिश्ता नाता निकाल ही लेते हैं और वह यह बात
कहते हैं कि इस जगह से उनका पुराना नाता रहा है। कुछ समय पहले प्रधानमंत्री
मोदी विदेश गए थे। तो वहां से भी उन्होंने इतिहास के पन्नों
को
पलटते हुए कह दिया था कि यहां से भारत का पुराना नाता रहा है।
![]() |
| राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी |
हर
जगह पर प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण की शुरुआत में लोगों से कनेक्ट करने की कोशिश करते
हैं। वो यह बात जरूर कहते हैं इस जगह से उनका सालों का नाता रहा है। प्रधानमंत्री
मोदी जब अमेरिका गए तो उनका कहना था कि इतिहास में
यहां से गुजरात के लोग आते जाते रहे हैं और उन गुजरातियों से मोदी का पुराना
नाता रहा है और इसी को चलते हुए उन्होंने अमेरिका की काफी तारीफ की है। जब पीएम
मोदी अमेरिका गए तो वहां के बारे में बात की है जो उन्हें पता है
तो इस तरीके से देखा जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा सीधा अमेरिका से
नाता हुआ। उन्होंने ऐसा साबित कर दिया था।
कुछ
सूत्रों का यहां तक कहना है कि इस भूल के बाद प्रधानमंत्री मोदी चिंतित हैं।
उन्होंने अब नई योजना बनाई है कि जब भी वह अगली बार लोकसभा में भाषण देंगे तो वह
इस बात को दो बार रिपीट करेंगे। ताकि, पिछली गलती की भरपाई हो सके। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी हमारी नजर आप
बनें रहें हमारे साथ।
©BakwasNews


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें