सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देशभक्ति के शो करते-करते न्यूज़ एंकर सेना में भर्ती होने गया, 50 मीटर भी नहीं दौड़ पाया

News Anchor Sudhir Chaudhry with army men
प्रतीकात्मक तस्वीर - नीचे दी गयी खबर से इसका कोई लेना देना नहीं है
ये भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड को 'एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' दिखाने ले गया भक्त, इंटरवल से पहले ही ब्रेक-अप हुआ

समस्त भारतवर्ष में शनिवार के दिन 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व के दिन सभी टीवी न्यूज़ चैनल देश भक्ति के रंग में नजर आए। वेशभूषा से लेकर भाषा की शैली तक सभी एंकर्स को हिंदुस्तान की बात करते देखा जा सकता था।वहीं, देश भक्ति का शो करते-करते कई न्यूज़ एंकर सेना में भर्ती होने के लिए भी पहुंच गए। लेकिन अफसोस रहा कि कोई भी न्यूज़ एंकर 50 मीटर भी नहीं दौड़ पाया। जुबान पर सेना का जोश था। लेकिन, शरीर कहीं से भी सेना में शामिल होने की इजाजत नहीं दे रहा था। जिस तरीके से न्यूज़ एंकर जोश दिखा रहे थे, उस तरीके से वह बिल्कुल भी नहीं दौड़ पाए और थक हारकर गिर गए।

ये भी पढ़ें : युवक कर रहा था टैंक खरीदने की कोशिश, पुलिस की पड़ताल में बताया ट्रैफिक जाम से था परेशान

टीवी पर दिखने वाले सितारे जमीन पर गिरे थे, किसी को यकीन नहीं हुआ कि एकदम से क्या हुआ। देखते ही देखते आनन-फानन में एंबुलेंस की आवाज ने हड़कंप मचा दिया। कुछ ही देर में कई न्यूज़ एंकरों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। वहां भी सभी ने देशभक्ति की बात तो की लेकिन जब सेना में भर्ती की बारी आई तो सब ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि वह टीवी के स्क्रीन के सामने ही अच्छे हैं सेना में जाने के लिए वह अपने आप को अभी फिट नहीं समझते।

ये भी पढ़ें : BREAKING NEWS - बहुत दिनों से इमरान खान ने नहीं की है शादी, छोड़ सकते हैं प्रधानमंत्री का पद

एक दूसरे एंकर का कहना था कि वह चाहते हैं कि सेना में दूसरे लोगों को मौका मिले। यही कारण है कि वह सेना में भर्ती होने के लिए कोशिश नहीं कर रहे हैं। इस न्यूज़ एंकर ने कहा कि वह सेना के बारे में दूसरों को बताते हैं, अगर वह खुद सेना में चले गए तो यह जिम्मेदारी किसी ओर पर आएगी। यही वजह है कि वह टीवी के कैमरे के सामने बैठकर लोगों को सेना की शौर्य के बारे में बताएंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवान सेना में भर्ती हो सके और देश की सेवा कर सकें।

ये भी पढ़ें : भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र गए इमरान खान, कहा - आतंकवाद पर बनने वाली फिल्मों में पाकिस्तान को भी हिस्सा दिया जाए

सड़क पर गिरे, लेकिन जब होश आया तो अस्पताल के बिस्तर पर लेटे थे। हमेशा से टीवी कैमरों के सामने रहने वाले एंकर से जब पूछा गया कि क्या हो गया आप सड़क पर कैसे गिर गए तो जवाब मिला कि उन्होंने ऐसा जानबूझ कर किया। वह जानबूझकर सड़क पर गिर गए। ताकि लोगों को पता चले हैं दौड़ना कितना मुश्किल काम होता है।

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर छाया कॉफी का खौफ, ड्रेसिंग रूम में कॉफी का कप देखते ही भड़के क्रिकेटर

एंकर के मुताबिक, हम 50 मीटर भी नहीं तोड़ पाए। वहीं, सेना के लोग रोजाना पांच किलोमीटर से ज्यादा दौड़ते हैं। यही कारण है कि वह गिर गए ताकि समाज में अच्छा संदेश जा सके। वहीं एक दूसरे सदस्य ने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह अपनी तारीफ कर रहे हैं इसमें सच्चाई कुछ भी नहीं है। इस पूरी खबर पर बनी रहेगी बकवास न्यूज़ की नजर आप बनें रहें हमारे साथ।

ये भी पढ़ें : दारू छोड़ने का ऐलान करने वाले भगवंत मान के सम्मान में आम आदमी पार्टी शुरु करेगी 'त्याग सम्मान'

©BakwasNews

टिप्पणियाँ

Popular

200 सेल्फी के बाद भी लड़की को पसंद नहीं आई खुद की फोटो, कंपनी पर ठोका मुकदमा

प्रतीकात्मक तस्वीर  शाम का वक्त था, घर में टीवी चल रहा था सारे लोग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान टीवी पर सेल्फी लेते एक लड़की दिखी। टीवी पर फोन के विज्ञापन में बताया कि ये फोन सेल्फी लेने में बेस्ट हैं। ये देखते ही लड़की ने फोन खरीदने का फैसला किया और अगले दिन लड़की दुकान से फोन खरीद लाई। फोन खरीदने के बाद लड़की ने अपने सारे दोस्तों को पार्टी भी दी। पार्टी  की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया। फिर घर आकर खुद की सेल्फ लेने लगी। करीब चार घंटे से फोटो लेती रही। लेकिन, लड़की को कोई भी सेल्फी पसंद नहीं आई। गुस्से में दिख रही लड़की ने पहले सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली, फिर कोर्ट जाने का फैसला किया। ये भी पढ़ें : सुंदरता बनी आफत, सेक्सी होने की वजह से अभिनेत्री पर लगा बैन राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में रहने वाली सोनिया ने बकवास न्यूज से बात करते हुए बताया कि, 'उसने टीवी पर विज्ञापन देखकर फोन खरीदने को फैसला किया था। लेकिन, जो बातें बताई गई थी फोन में वो नहीं मिली। ज्यादी फीचर्स देने के नाम पर कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। उनसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत ...

बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते हुए  पिटाई का वीडियो नीचे है यूपी के संतकबीरनगर में बीजेपी के सांसद और बीजेपी के विधायक में जूतमपैजार हो गयी, बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश बघेल को दे जूता.. दे जूता... दे जूता.. वो भी दर्जनों लोगों के सामने, पहले दोनों के बीच बहस शुरू हुई, बहस इतनी ज्यादा बढ़ी की सांसद महोदय ने आव ना देखा ताव, पैर से जूता निकाला और बीजेपी विधायक राकेश बघेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक ताबड़तोड़ उनके सिर पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी, विधायक राकेश बघेल पहले तो सिर पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से हड़बड़ा गए लेकिन बाद में उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया, जूते से तो नहीं लेकिन अपने हाथों से सांसद जी को थपड़ियाने की कोशिश की, एक-हाथ वो सांसद जी को मारने में कामयाब भी हुए ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता वीडियो देखें ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मा...

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे भूख हड़ताल

सीएम केजरीवाल पहले दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन करने वाले थे लेकिन बाद में अनशन रद्द कर दिया ये भी पढ़ें : मौसम को देखकर केजरीवाल ने मूड बदला, बोले पकौड़े खाने के मौसम में भूख हड़ताल नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार केजरीवाल के सुर्खियों में आने की वजह है उनके द्वारा एक बार फिर अनशन की घोषणा करना। बताया जा रहा है कि केजरीवाल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अनशन करने का फैसला किया है। लेकिन,अब केजरीवाल ने अनशन का फैसला टालते हुए एलान किया है कि वो अब अनशन दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस से गठबंधन ना होने की वजह से करने वाले हैं।   ये भी पढ़ें : 10 लाख में बिकेगा सर्दी की जानकारी देने वाला केजरीवाल का मफलर, लंदन के म्यूजियम में रखा जाएगा दरअसल, धरने और अनशन करने के बाद ही अरविंद केजरीवाल अपने शुरुआती दिनों में सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद वह एक समाजसेवी बने और समाजसेवी से वो नेता बने और नेता से बन गए मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री के बन...

VIDEO - जूता कांड के बाद मीटिंग में कैमरा देखते ही डर गयीं रीता बहुगुणा

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा मीटिंग में कैमरा देखते ही भड़क गयीं  ये भी पढ़ें : तो इसलिए बीजेपी सांसद ने बीजेपी विधायक को जूतों से पीटा था बीजेपी सांसद द्वारा बीजेपी विधायक की पिटाई वाले जूता कांड का खौफ किस कदर बीजेपी नेताओं में इसका नज़ारा उनकी बैठकों में दिख रहा है, यूपी में बीजेपी नेता राती बहुगुणा की अध्यक्षता में एक बैठक चल रही थी, पत्रकार बैठक को कवर करने पहुंचे थे, ज़ाहिर है कैमरा भी साथ होगा लेकिन कैमरा देखते ही बीजेपी नेताओं का गुस्सा बढ़ गया, रीता बहुगुणा तो इतनी नाराज़ हुईं की उन्होंने डांटना शुरू कर दिया कि मीटिंग के भीतर कैमरा लेकर कोई कैसे आ गया, नीचे वीडियो देखें तो आपको साफ पता चल जाएगा कि इन पर कैमरे का खौफ कितना ज्यादा हो गया है ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का रोड शो सीएम योगी ने देखा लाइव, शक था कि रैली के बहाने वाड्रा के लिए जमीन खोज रहे हैं कांग्रेसी कार्यकर्ता ये भी पढ़ें : क्रिकेट में अब हो सकता है भगवे रंग की गेंद का इस्तेमाल, योगी ने की मांग टेस्ट मैच भगवा रंग की बॉल से खेले जाएं दरअसल संतकबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी ने बीजेपी विधाय...